छत्तीसगढ़ में किसानों की आय को दोगुनी करने उद्यानिकी फसलों को दिया जाएगा बढ़ावा. 31 अगस्त को शाकांभरी बोर्ड की संपन्न बैठक में बनी-बड़ी कार्ययोजना. बोर्ड के मेंबर प्रेम पटेल ने कहा- केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा किसानों को.श्री पटेल ने शक्ति जिले में भी उद्यानिकी के क्षेत्र में संभावनाओं पर दी रिपोर्ट






छत्तीसगढ़ में किसानों की आय को दोगुनी करने उद्यानिकी फसलों को दिया जाएगा बढ़ावा. 31 अगस्त को शाकांभरी बोर्ड की संपन्न बैठक में बनी-बड़ी कार्ययोजना. बोर्ड के मेंबर प्रेम पटेल ने कहा- केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा किसानों को
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति – छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड की प्रथम बैठक इंद्रावती भवन नवा रायपुर में 31अगस्त को बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में बोर्ड के सम्माननीय सदस्यों एवं शासकीय अधिकारी सदस्यों के परिचय पश्चात विभागीय बिंदुओं पर चर्चा हुई। बोर्ड की बैठक में सदस्य प्रेम पटेल भी शामिल हुए तथा प्रेम पटेल ने आने वाले दिनों में किसानों के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किये। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में फल फूल सब्जी मसाला उत्पादन, विक्रय हेतु मंडी, सुरक्षा हेतु शीत गृह, छोटे कृषकों को कैसे लाभ दें इस बिंदु पर चर्चा की गई।भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानों की आय दोगुनी करने की सोच को सफल बनाने में उद्यानिकी फसलों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचा कर आधुनिक पद्धति से किए जाने पर कार्य योजना बनाई गई। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव की सरकार द्वारा उद्यानिकी एवं किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।बैठक सकारात्मक सोच परिणाम के साथ सम्पन्न हुई।







