सेवानिवृत्ती पश्चात सेवाओं के लिए हुआ सम्मान– 30 जून को सेवानिवृति प्रधान पाठक की विदाई एवं पदोन्नत शिक्षको के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में वृक्षारोपण पर लोगों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



30 जून को सेवानिवृति प्रधान पाठक की विदाई एवं पदोन्नत शिक्षको के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-संकुल स्त्रोत केन्द्र नन्दौरखुर्द के समस्त शिक्षकों द्वारा सेवानिवृति हुए प्रधान पाठक सहित प्रधान पाठक एवं शिक्षक एल.बी. के पद पर पदोन्नत हुए समस्त शिक्षकों का संकुल स्तर पर विदाई सह स्वागत एवं सम्मान समारोह 30 जून को मिडिल स्कूल भवन डोड़की में आयोजित किया गया,इस गरिमामय कार्यक्रम में मिडिल स्कूल डोड़़की से सेवानिवृत हुए प्रधान पाठक फूलेश्वर बरेठ सहित पदोन्नत हुए समय लाल धृतलहरे, मोहन लाल लहरे, पितर बाई सिदार, साहिल सिंह, रजनी साहू, अनिल कुमार राठौर, मनीषा राठौर, कैलाश सिंह कुर्रे, देवेन्द्र प्रताप राठौर का विदाई, स्वागत एवं सम्मान किया गया,इस समारोह में सेवानिवृति हुए प्रधान पाठक को संकुल परिवार नन्दौरखुर्द की ओर से स्मृति चिन्ह, घड़ी, साल, श्रीफल एवं पेन भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी गई एवं शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान को याद करके उनको धन्यवाद ज्ञापित किया गया,साथ ही शाला परिवार डोड़की, एम.डी. एम. समूह एवं छात्रों की ओर से भी अलग से गिफ्ट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही पदोन्नत हुए प्रधान पाठक एवं शिक्षकों को स्मृति चिन्ह, श्रीफल एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण कर इस दिन को यादगार बनाने की पहल भी की गई
इस विशेष कार्यक्रम में विकास खण्ड स्रोत समन्वयक राधेश्याम शर्मा, संकुल प्राचार्य राम प्रताप सिंह कंवर, संकुल समन्वयक मदन मोहन जायसवाल, सम्मानित हुए सभी शिक्षक, एस.एम.सी. अध्यक्ष धनीराम महंत, पूर्व प्रधान पाठक सलाम जी सहित संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाऐं संजीव कुमार सूर्यवंशी, दीपिका राठौर, यशवंत राठौर, रामनरेश तम्बोली, खुलेश साहू, संतोष कुमार मेहरा, जीवन लाल अरमान, लकेश्वर प्रसाद राठौर, रूखमणी पटेल, अंजना देवांगन, योगिता राठौर, देवचरण जाटवर, संतोष धिरहे, रामकुमार राठौर, स्वाती सिंह, चन्द्रहास डनसेना, लक्ष्य तिवारी, लता साहू, लक्ष्मीन राठौर, मोहन लाल धिरहे, तुलेश साहू, शेख फारूक, रमाकांत गबेल, लक्ष्मी नारायण लहरे, ताराचंद राठौर, भूषण सिंह गोड़, प्रशांत कुमार नेताम, दुर्गावर्ती चौहान, रूपा चौहान, ममता राठौर , पुनाराम सिदार, मध्यान्ह भोजन समूह के सदस्य, पालक एवं विद्यार्थीगण आदि उपस्थित रहे



