योग का ऐतिहासिक कार्यक्रम-हुगली नदी की लहरों पर 500 नौकाओं पर 35 हजार लोग करेंगे योग, रेड रोड पर PM मोदी के साथ शामिल होंगे 35 हजार लोग. भारत का अब तक का सबसे बड़ा योग का होगा कार्यक्रम


योग का ऐतिहासिक कार्यक्रम-हुगली नदी की लहरों पर 500 नौकाओं पर हजारों लोग करेंगे योग, रेड रोड पर PM मोदी के साथ शामिल होंगे 35 हजार लोग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति4-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पश्चिम बंगाल इस बार एक विशेष आयोजन का साक्षी बनेगा। 21 जून को हुगली नदी में 500 से अधिक नौकाओं पर हजारों लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे, जो देश में अपनी तरह का अनोखा कार्यक्रम होगा। वहीं, कोलकाता के रेड रोड पर राष्ट्रीय स्तर का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 35 हजार लोगों के साथ योग करेंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार पश्चिम बंगाल देश को एक अनूठी तस्वीर दिखाने की तैयारी में है। 21 जून को हुगली नदी में 500 से अधिक नौकाओं पर हजारों लोग एक साथ योग करेंगे, जबकि कोलकाता के रेड रोड पर राष्ट्रीय स्तर का मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के साथ योग करेंगे।पहली बार पश्चिम बंगाल इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है और इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग रखी गई है। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि अभी भारत दुनिया में सबसे ज्यादा युवाओं वाला देश है, लेकिन अगले 25-50 वर्षों में यह सबसे ज्यादा बुजुर्गों वाला देश हो सकता है। ऐसे में सभी बुजुर्ग स्वस्थ्य रहें, इसके लिए प्रधानमंत्री ने इस बार का थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” तय किया है।राज्य सरकार और आयुष मंत्रालय की योजना के तहत हुगली नदी में सैकड़ों नौकाओं पर प्रतिभागी सामूहिक रूप से योगासन और प्राणायाम करेंगे। सुरक्षा और समन्वय के लिए नदी पुलिस, आपदा प्रबंधन बल और स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें तैनात रहेंगी।

