ऐतिहासिक माता रानी की पदयात्रा- मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा 6 अक्टूबर को निकलेगी शक्ति से, चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति की रजत जयंती का हो रहा आयोजन,माई का खजाना लकी ड्रॉ भी खुलेगा देवी भक्तों के लिए, चलो बुलावा आया है- चंद्रहासिनी मैय्या ने बुलाया है, 11 अक्टूबर को होगा जगराता कार्यक्रम

ऐतिहासिक माता रानी की पदयात्रा- मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा 6 अक्टूबर को निकलेगी शक्ति से, चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति की रजत जयंती का हो रहा आयोजन,माई का खजाना लकी ड्रॉ भी खुलेगा देवी भक्तों के लिए, चलो बुलावा आया है- चंद्रहासिनी मैय्या ने बुलाया है, 11 अक्टूबर को होगा जगराता कार्यक्रम kshititech
6 अक्टूबर को निकलने वाली चंद्रपुर पदयात्रा का आमंत्रण आप सभी के लिए
ऐतिहासिक माता रानी की पदयात्रा- मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा 6 अक्टूबर को निकलेगी शक्ति से, चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति की रजत जयंती का हो रहा आयोजन,माई का खजाना लकी ड्रॉ भी खुलेगा देवी भक्तों के लिए, चलो बुलावा आया है- चंद्रहासिनी मैय्या ने बुलाया है, 11 अक्टूबर को होगा जगराता कार्यक्रम kshititech
केवल ढाई सौ रुपए में मिलेगा आपको माई जी का खजाना
ऐतिहासिक माता रानी की पदयात्रा- मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा 6 अक्टूबर को निकलेगी शक्ति से, चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति की रजत जयंती का हो रहा आयोजन,माई का खजाना लकी ड्रॉ भी खुलेगा देवी भक्तों के लिए, चलो बुलावा आया है- चंद्रहासिनी मैय्या ने बुलाया है, 11 अक्टूबर को होगा जगराता कार्यक्रम kshititech
माई के खजाने में आपके लिए है विशेष उपहार

मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा 6 अक्टूबर को निकलेगी शक्ति से, चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति की रजत जयंती का हो रहा आयोजन,माई का खजाना लकी ड्रॉ भी खुलेगा देवी भक्तों के लिए

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति शहर की चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा इस वर्ष मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा की रजत जयंती का वर्ष मनाया जा रहा है,6 अक्टूबर को जहां श्री राधाकृष्ण मंदिर से दोपहर 1:00 बजे हटरी चौक होते हुए मां महामाई मंदिर दोपहर 2:00 बजे यह पदयात्रा पहुंचेगी तथा महामाई दाई मंदिर में महाआरती के पश्चात यह पदयात्रा प्रारंभ होकर मां चंद्रहासिनी देवी के दरबार चंद्रपुर पहुंचेगी तथा पदयात्रा मार्ग में जहां जगह-जगह देवी भक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा इस यात्रा के पद यात्रियों का स्वागत किया जाएगा तो वहीं चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा भी इस 25वीं पदयात्रा को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की गई है एवं श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल चूड़ी वाले एवं हेमंत देवांगन के नेतृत्व में पूरी ऊर्जावान टीम जुटी हुई है, साथ ही 6 अक्टूबर को 51 दीपों की महा आरती महामाया देवी मंदिर में होगी एवं छप्पन भोग का प्रसाद भी लगाया जाएगा

11 अक्टूबर को सामुदायिक भवन में होगा माता का जगराता कार्यक्रम

सकती-11 अक्टूबर को नवमी के दिन शक्ति के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा माता का जगराता कार्यक्रम रात्रि 7:00 से आयोजित किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक मोनिका अग्रवाल कोरबा, आकाश शर्मा खरसिया, हीरा भैया कोरबा एवं विक्की सिंघल सकती सहित प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे तथा श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा इस वर्ष लकी ड्रा कार्यक्रम का भी आयोजन माई के खजाने के रूप में किया गया है, जिसकी टिकट का सहयोग शुल्क 250 रुपये है एवं इसकी रसीद के लिए शहर के अग्रसेन काम्प्लेक्स में चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति का कार्यालय खोला गया है, जहां देवी भक्त पहुंचकर माई के खजाने में अपना सहयोग कर सकते हैं, उसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, द्वितीय पुरस्कार हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल, तृतीय पुरस्कार हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, चतुर्थ पुरस्कार होंडा एक्टिवा, पांचवा पुरस्कार एयर कंडीशनर,छटवां पुरस्कार लैपटॉप,सातवां पुरस्कार फ्रीज, आठवां पुरस्कार 42 इंच एलइडी स्मार्ट टीवी,नवम पुरस्कार कुलर,दसवां पुरस्कार होम थिएटर, 11 वां पुरस्कार रेंजर साइकिल, 12 वां पुरस्कार मिक्सी, 13वां पुरस्कार इंडक्शन एवं 14वां पुरस्कार डिनर सेट दिया जाएगा, चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के इस माई के खजाने के लिए इच्छुक भक्तजन मोबाइल नंबर- 62644654 66, 9300627299, 624434 5352 एवं 9303547990 में संपर्क कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल ने सभी देवी भक्तों को 25वीं पदयात्रा कार्यक्रम में चंद्रपुर पहुंचने की अपील की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading