*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति जिला, स्वास्थ जिले की ओर अग्रसर- स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार, शक्ति जिले में स्वास्थ्य विभाग ने करी अनुकरणीय पहल,पूरे जिले में सरकारी अस्पतालों में चलेगा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष अभियान, स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी स्कूलों में किया नेत्र जांच पखवाड़े का आयोजन, स्कूली बच्चों की आंखों की जा रही है कलेक्टर तोपनो साहब के दिशा निर्देशन एवं CMHO पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, स्वास्थ्य महकमा अब नजर आएगा सामाजिक संस्थाओं की तरह जन सरोकार के कार्यों में भी सहभागी बनते

शक्ति जिला, स्वास्थ जिले की ओर अग्रसर- स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार, शक्ति जिले में स्वास्थ्य विभाग ने करी अनुकरणीय पहल,पूरे जिले में सरकारी अस्पतालों में चलेगा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष अभियान, स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी स्कूलों में किया नेत्र जांच पखवाड़े का आयोजन, स्कूली बच्चों की आंखों की जा रही है कलेक्टर तोपनो साहब के दिशा निर्देशन एवं CMHO पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, स्वास्थ्य महकमा अब नजर आएगा सामाजिक संस्थाओं की तरह जन सरोकार के कार्यों में भी सहभागी बनते kshititech
शक्ति जिले की सीएमएचओ मैडम जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए
शक्ति जिला, स्वास्थ जिले की ओर अग्रसर- स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार, शक्ति जिले में स्वास्थ्य विभाग ने करी अनुकरणीय पहल,पूरे जिले में सरकारी अस्पतालों में चलेगा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष अभियान, स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी स्कूलों में किया नेत्र जांच पखवाड़े का आयोजन, स्कूली बच्चों की आंखों की जा रही है कलेक्टर तोपनो साहब के दिशा निर्देशन एवं CMHO पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, स्वास्थ्य महकमा अब नजर आएगा सामाजिक संस्थाओं की तरह जन सरोकार के कार्यों में भी सहभागी बनते kshititech
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में चलाया गया विशेष नेत्र जांच पखवाड़ा कार्यक्रम

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार, शक्ति जिले में स्वास्थ्य विभाग ने करी अनुकरणीय पहल,पूरे जिले में सरकारी अस्पतालों में चलेगा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष अभियान, स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी स्कूलों में किया नेत्र जांच पखवाड़े का आयोजन, स्कूली बच्चों की आंखों की जा रही है कलेक्टर तोपनो साहब के दिशा निर्देशन एवं CMHO पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों की नेत्र सुरक्षा के लिए स्कूलो में नेत्र जांच पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. पूजा अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन और देखरेख में आज जिले के चार प्रमुख विद्यालयों में शिविर आयोजित हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कसेरपारा (सक्ती), प्राथमिक शाला देवरी, प्राथमिक शाला सोठी और शासकीय पूर्व माध्य शाला मालखरौदा में विशेषज्ञ टीम और प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग की विशेष नेत्र परीक्षण इकाई, नेत्र सहायक अधिकारी एवं सहयोगी कर्मचारियों ने मिलकर शिविर का आयोजन किया। हर विद्यालय में बच्चों की दृष्टि तीक्ष्णता, रंग पहचान और निकट-दृष्टि, दूर-दृष्टि दोष का परीक्षण आधुनिक उपकरणों से किया गया। साथ ही, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को दृष्टि स्वास्थ्य बनाए रखने के उपाय, जैसे नियमित नेत्र परीक्षण, पौष्टिक आहार और नेत्र स्वच्छता के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया। डॉ. पूजा अग्रवाल ने उपस्थित अभिभावकों को कहा कि स्वस्थ दृष्टि हर विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले के किसी भी बच्चे को नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहना पड़े। आने वाले समय में हम हर ब्लॉक और पंचायत स्तर पर ऐसे शिविरों का विस्तार करेंगे। शिविर की सुचारू व्यवस्था और सफल संचालन के लिए टीम को विशेष धन्यवाद दिया गया। इस सफल आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि जिला सक्ती स्वास्थ्य विभाग बच्चों के समग्र कल्याण और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम न केवल नेत्र स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि बच्चों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है

शक्ति जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान

सक्ति- पूरे देश भर में 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती तक सेवा पखवाड़े के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में केंद्र एवं राज्य सरकार के सरकारी कार्यालयो में भी इस अवसर पर जहां विशेष रूप से जनकल्याण की दिशा में कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है तो वहीं शक्ति जिले में भी जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस विशेष अवधि में अनेको कार्यक्रम करने के लिए योजना तैयार की है, जिसके संबंध में 12 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला सक्ती में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलाई जाने का निर्णय लिया गया एवं यह बैठक शक्ति जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्रीमती पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी, बीईटीओ एवं सुपरवाइजरों की उपस्थिति में अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संपूर्ण कार्ययोजना को अंतिम रूप देने पर गहन चर्चा की गई।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान जिला सक्ती के प्रत्येक ग्राम एवं वार्ड स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य हर आयु वर्ग की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना,मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना,परिवार एवं समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना,स्क्रीनिंग सेवाओं एवं विशेष गतिविधियों के अंतर्गत,एनीमिया, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, बीएमआई, सर्वाइकल कैंसर, सिकल सेल जांच,टीबी रोगियों के लिए सहायता और परामर्श,डायबिटीज एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम,मेनोपॉज़ काउंसलिंग एवं परिवार नियोजन परामर्श,डेंटल, नेत्र एवं डायग्नोस्टिक सेवाएँ, ब्लड डोनेशन कैंप और एम कार्यक्रम,अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों के माध्यम से,मलिन बस्तियों में महिलाओं का किशसंपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण,योगा गतिविधियाँ आयोजित कर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना,70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए आयुष्मान कार्ड निर्माण की विशेष योजना,सास-बहू सम्मेलन के माध्यम से पारिवारिक स्वास्थ्य संवाद को प्रोत्साहित करना,गांधी जयंती के अवसर पर समापन समारोह: संकल्प से सिद्धि अंतर्गत उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित करना एवं सक्रिय महिला समूहों को पुरस्कृत करना प्रमुख होगा एवं 12 सितंबर को जिला स्वास्थ्य विभाग की आयोजित बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों को समस्त कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं जिसके अंतर्गत बताया गया है कि स्वास्थ्य जाँच, स्क्रीनिंग, उपचार एवं फॉलो-अप सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी,परामर्श एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से हर महिला तक संदेश पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया।महिला स्व-सहायता समूहों एवं विशेष समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी,अभियान के सफल संचालन हेतु जिम्मेदारियाँ स्पष्ट रूप से विभाजित की गईं और समयबद्ध कार्ययोजना पर अमल का निर्देश दिया गया। 12 सितंबर को आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल,सुश्री कीर्ति बड़ा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, शक्ति जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, बीईटीओ, नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि अभियान को संपूर्ण जिले के लिए एक सफल और प्रेरणादायक उदाहरण बनाया जाएगा

प्रातिक्रिया दे

Back to top button