कमाल कर दिया गुंजन के बच्चों ने-जिला मुख्यालय शक्ति के अंग्रेजी एवं हिंदी मध्यम वाले गुंजन एजुकेशन सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव. बच्चों की सुंदर प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की अतिथियों ने






जिला मुख्यालय शक्ति के अंग्रेजी एवं हिंदी मध्यम वाले गुंजन एजुकेशन सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव. बच्चों की सुंदर प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की अतिथियों ने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- गुंजन एजुकेशन सेंटर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर कक्षा प्ले से कक्षा 4 तक के बच्चे श्रीकृष्ण एवं राधा की वेशभूषा में विद्यालय आए और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने आकर्षक ढंग से सजाई हुई बाँसुरी लेकर प्रतियोगिता में भाग लिया।इसी क्रम में कक्षा 9 एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने सुंदर एवं रचनात्मक रूप से सजाए गए मटके लेकर प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।उत्सव के दौरान विद्यालय में मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। मटकी फोड़ कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया और विद्यार्थियों ने खूब आनंद लिया।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री नितिन सोनी सर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं।









