नहीं रहे गोविंदराम बंसल, श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के ज्येष्ठ भ्राता थे गोविंद राम बंसल, भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि, संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल भी शामिल हुए अंतिम संस्कार में

गोविंद राम बंसल के निधन पर श्रद्धांजलि
स्वर्गीय गोविंद राम बंसल शक्ति

नहीं रहे गोविंद राम बंसल, श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के ज्येष्ठ भ्राता थे गोविंद राम बंसल, भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फर्म माया मेडिकोज एवं माया ट्रेडर्स के संचालक मनीष बंसल, सतीश बंसल, रवि बंसल एवं आशीष बंसल के पूज्य पिता श्री गोविंद राम बंसल जी उम्र-67 वर्ष का निधन दिनांक- 3 फरवरी 2025 दिन-सोमवार को हो गया है, जिनका अंतिम संस्कार दिनांक- 03 फरवरी 2025 दिन -सोमवार को दोपहर 3:00 स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम शक्ति में हुआ,उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास वार्ड क्रमांक- 4 बंधवा तालाब के पास छेदी होटल के सामने शक्ति से निकली, श्री गोविंद राम बंसल श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद बंसल, श्री जगदीश बंसल एवं श्री राजेश बंसल के भ्राता थे, उनके अंतिम संस्कार यात्रा में काफी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक एवं परिवारजन मौजूद रहे, गोविंद राम बंसल के निधन पर संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़,भाजपा नगर मंडल शक्ति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं धार्मिक संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, गोविंद राम बंसल अपने पीछे भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए तथा वे मृदुभाषी, मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल भी उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए तथा उन्होंने महासभा की ओर से शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading