फसल धान की प्रविष्टियों के लिए अधिकारियों/ कर्मचारियों को खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण, शक्ति जिले के सरकारी कालेजो में मतदान जागरूकता को लेकर चलेंगे कार्यक्रम, जिला पंचायत सीईओ ने ली बैठक, जिले के स्कूलों में युक्तिकरण से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की हुई उपलब्धता,शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रशासन करेगा जागरूक

फसल धान की प्रविष्टियों के लिए अधिकारियों/ कर्मचारियों को खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण, शक्ति जिले के सरकारी कालेजो में मतदान जागरूकता को लेकर चलेंगे कार्यक्रम, जिला पंचायत सीईओ ने ली बैठक, जिले के स्कूलों में युक्तिकरण से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की हुई उपलब्धता,शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रशासन करेगा जागरूक kshititech
जिला पंचायत के सीईओ साहब बैठक लेते हुए
फसल धान की प्रविष्टियों के लिए अधिकारियों/ कर्मचारियों को खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण, शक्ति जिले के सरकारी कालेजो में मतदान जागरूकता को लेकर चलेंगे कार्यक्रम, जिला पंचायत सीईओ ने ली बैठक, जिले के स्कूलों में युक्तिकरण से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की हुई उपलब्धता,शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रशासन करेगा जागरूक kshititech
धान खरीदी को लेकर खाद्य विभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम

फसल धान की प्रविष्टियों के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, शक्ति जिले के सरकारी कालेजो में मतदान जागरूकता को लेकर चलेंगे कार्यक्रम, जिला पंचायत सीईओ ने ली बैठक, जिले के स्कूलों में युक्तिकरण से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की हुई उपलब्धता

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन करने से पूर्व एग्रीस्टेक पोर्टल के डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं भुइया साफ्टवेयर में किये गये फसल धान की प्रविष्टियों में से 5 प्रतिशत प्रविष्टि की रैण्डम सत्यापन हेतु मोबाईल एप्प तैयार किया गया है। इस एप्प के संचालन के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला खाद्य अधिकारी एवं उनके टीम द्वारा प्रथम पाली दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक विकासखंड सक्ती एवं जैजैपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों को एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक विकासखंड जैजैपुर एवं मालखरौदा के अधिकारी कर्मचारियों को संबंधित जनपद के सभा कक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इसके तहत 3 स्तर पर फसल प्रविष्टि की रेण्डम सत्यापन किया जाना है। प्रथम चरण में एप्प के माध्यम से खसरों का सत्यापन जिला कलेक्टर द्वारा चिन्हांकित राजस्व, कृषि, पंचायत, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। सत्यापन में प्रविष्टि गलत पाये जाने पर उस प्रविष्टि को भौतिक सत्यापन के आधार पर सुधार किया जाएगा। इस हेतु प्रथम चरण में सत्यापन कार्य के लिए जिले के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर प्रशिक्षण दिया गया है

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए सभी महाविद्यालयों में होंगे विविध कार्यक्रम,महाविद्यालय के युवाओं के लिए नारा लेखन, विडियों प्रस्तुति, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

सक्ति-जिला पंचायत सक्ती सीईओ श्री वासु जैन की उपस्थिती मे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप कार्ययोजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं आमजनों के मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन एवं अकादमिक प्रतियोगिताओं के आयोजन कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इन गतिविधियों में परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन, वीडियो प्रस्तुति एवं अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उपरोक्त कार्यक्रमों का आयोजन हेतु प्रत्येक महाविद्यालय में नियुक्त कैम्पस एम्बेसडर एवं प्रोफेसर नोडल अधिकारी (स्वीप) के द्वारा अपने-अपने महाविद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उप जिला निवार्चन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम सहित निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

युक्तियुक्तकरण के तहत प्राथमिक शाला रीवापाली में नई शिक्षिका की पदस्थापना से मिल रही नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

सक्ति-शासन द्वारा चलाए जा रहे युक्तियुक्तकरण अभियान से जिले की शिक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। इसी पहल के तहत शासकीय प्राथमिक शाला रीवापली में भी सकारात्मक बदलाव आया है। पहले यह विद्यालय एकल शिक्षक व्यवस्था के तहत संचालित था। केवल एक शिक्षक होने के कारण सभी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने में कठिनाई होती थी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही थी। अब शासन की पहल से विद्यालय में एक और शिक्षिका की नियुक्ति हुई है। श्रीमती चंद्रिका सिदार नई पदस्थ शिक्षिका के रूप में कार्यभार संभाल चुकी हैं। उनके आने से कक्षानुसार पढ़ाई कराना संभव होगा और शिक्षा की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। शासकीय प्राथमिक शाला रीवापाली के प्रधानपाठक श्री हरिशंकर केवंट ने बताया कि पहले शिक्षक की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होती थी, किंतु अब विद्यार्थियों को उचित व नियमित रूप से शिक्षा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अहम कदम है। गांव के अभिभावकों में भी शिक्षा के प्रति नई उम्मीद और विश्वास जगी है।

फसल धान की प्रविष्टियों के लिए अधिकारियों/ कर्मचारियों को खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण, शक्ति जिले के सरकारी कालेजो में मतदान जागरूकता को लेकर चलेंगे कार्यक्रम, जिला पंचायत सीईओ ने ली बैठक, जिले के स्कूलों में युक्तिकरण से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की हुई उपलब्धता,शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रशासन करेगा जागरूक kshititech
शक्ति जिले में युक्तिकरण से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading