छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा शक्ति ने, संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के उद्देश्यों एवं उसके स्वरूप तथा कार्यों पर जानकारी दी अतिथि वक्ताओं ने

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा शक्ति ने, संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के उद्देश्यों एवं उसके स्वरूप तथा कार्यों पर जानकारी दी अतिथि वक्ताओं ने kshititech
सरकारी कॉलेज जेठा सकती में संपन्न संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस समारोह

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा शक्ति ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ति में संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस का आयोजन संपन्न हुआ है,महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में आज 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य और प्राध्यापकों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। प्रो महेंद्र यादव के द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो महेंद्र यादव द्वारा प्राचार्य डॉ. डी पी पाटले और समस्त प्राध्यापकों का स्वागत छात्र छात्राओं द्वारा कराया गया।राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो एस.अनंत ने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना और उद्देश्य को बताते हुए कहा कि भारत इस संघ का स्वतंत्रता के बाद तत्काल सदस्य बन गया,यह संघ वैश्विक स्तर पर सामाजिक राजनीतिक बौद्धिक आर्थिक विकास के लिए कार्य करता है,उन्होंने सदस्य के रूप में वीटो शक्ति प्राप्त देशों के बारे में बताया गया

प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में संयुक्त राष्ट्र संघ पर आधारित प्रश्नों के बारे में बताया गया।सभी छात्र छात्राओं को इसके बारे में जानने और पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।प्राचार्य डॉ डी पी पाटले ने इस संघ के बारे में बताते हुए कहा कि यह वैश्विक समस्याओं और विकास और उनके मध्य समन्वय का कार्य करता है। उन्होंने राजनीति विज्ञान विभाग को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। प्रो अनिल ख़र्रा ने संयुक्त राष्ट्र संघ की वर्तमान परिदृश्य में योगदान को विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद समस्त देशों के मध्य समन्वय, कोरोना काल ,रूस यूक्रेन युद्ध ,आर्थिक विकास स्वास्थ्य सेवा आदि विषयों पर अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है। प्रो डॉ टी पी टंडन ने भी विश्व युद्ध के बाद इनके योगदान पर विस्तार से जानकारी दिए। प्रो महेंद्र यादव ने संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेषताओं और उनके अंगों संयुक्त राष्ट्र महासभा , अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय,सुरक्षा परिषद,संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय,के बारे में जानकारी दी। प्रो ऋतु पटेल ने संघ की स्थापना और आई एम एफ,विश्व बैंक, यूनेस्को,यूनिसेफ के बारे में जानकारी दी। प्रो हेमपुष्पा चंद्रा ने कार्यक्रम को छात्र छात्राओं के लिए नवीन जानकारी का माध्यम बताते हुए कहा कि यह वैश्विक संगठन है और वैश्विक संपूर्ण विकास के लिए कार्य करता है

कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन प्रो महेंद्र यादव द्वारा किया गया। छात्र छात्राओं में प्रेम कुमार धीवर,ऐश्वर्या साहू,अनीशा साहू,दीप्ति बरेठ, ने भी संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में विभिन्न जानकारियों को साझा किया गया।कार्यक्रम में प्रो ललित सिंह प्रो यज्ञ राठिया प्रो डॉ. हरीशंकर रजक प्रो संतोष जांगड़े प्रो जायसवाल प्रो डॉ.अर्चना चंद्रा, प्रो डॉ श्रुति तिवारी, प्रो विद्या सागर राय, डॉ.ज्योति कुशवाहा , प्रो मैत्री,सहित प्रभा चंद्रा,नागेश्वर बरेठ,राधिका पटेल,सरगम,खगेंद्र, दिव्या बंजारे,श्वेता देवांगन और अन्य उपस्थित रहे।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा शक्ति ने, संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के उद्देश्यों एवं उसके स्वरूप तथा कार्यों पर जानकारी दी अतिथि वक्ताओं ने kshititech
सरकारी कॉलेज जेठा सकती में संपन्न संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस समारोह
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा शक्ति ने, संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के उद्देश्यों एवं उसके स्वरूप तथा कार्यों पर जानकारी दी अतिथि वक्ताओं ने kshititech
सरकारी कॉलेज जेठा सकती में संपन्न संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस समारोह
Back to top button