जमीनों के सौदे के नाम पर फ्रॉड करने वाले हैं सक्रिय-60 लाख की ठगी ! 8 प्लॉटों का झांसा देकर महिला शेयर ब्रोकर को लगाया चूना.रकम लेने के बाद टालते रहे रजिस्ट्री, दो आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जमीनों के सौदे के नाम पर फ्रॉड करने वाले हैं सक्रिय-60 लाख की ठगी ! 8 प्लॉटों का झांसा देकर महिला शेयर ब्रोकर को लगाया चूना.रकम लेने के बाद टालते रहे रजिस्ट्री, दो आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज kshititech

60 लाख की ठगी ! 8 प्लॉटों का झांसा देकर महिला शेयर ब्रोकर को लगाया चूना.रकम लेने के बाद टालते रहे रजिस्ट्री, दो आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -महाराष्ट्र प्रदेश के नागपुर कोराड़ी थाना क्षेत्र में जमीन के सौदे के नाम पर एक महिला शेयर ब्रोकर से 60 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने आठ प्लॉट बेचने का सौदा कर पूरी रकम ले ली, लेकिन प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, गोधनी निवासी 33 वर्षीय विद्यावती सिंह शेयर ट्रेडिंग का कार्य करती हैं। उन्होंने मौजा गोधनी स्थित गीतांजलि हाउसिंग सोसायटी के ले-आउट में आठ प्लॉट खरीदने के लिए नवाब मोहसिम खान (38, गांधीबाग) और अल्ताफ अकरम खान (32, जाफर नगर) से 60 लाख रुपये में सौदा किया था। शिकायत के मुताबिक, 1 अप्रैल 2022 से 23 अक्टूबर 2024 के बीच उन्होंने प्लॉट नंबर 14, 15 और 16 सहित कुल आठ प्लॉटों की खरीद के लिए नकद, चेक और ऑनलाइन माध्यम से पूरी राशि आरोपियों को अदा कर दी।आरोप है कि भुगतान मिलने के बावजूद दोनों आरोपी लगातार प्लॉटों की रजिस्ट्री टालते रहे। कई बार आग्रह करने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं होने पर पीड़िता ने कोराड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading