पूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री गिरधर गुप्ता शामिल हुए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैंकरा भी पहुंचे वृक्षारोपण कार्यक्रम में, गिरधर ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान पूरे देश में महा अभियान के रूप में ले रहा गति, एसईसीएल छाल एवं वन विकास निगम के अधिकारी भी रहे मौजूद

छाल के खेदपाली में आयोजित एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री गिरधर गुप्ता 26 अगस्त को रायगढ़ जिले के छाल से लगे ग्राम खेदपाली में आयोजित एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा प्रमुख रूप से उपस्थित थे, इस दौरान जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तो वहीं पौधों को लगाकर उसे बड़ा करने का भी संकल्प लिया गया,इस दौरान पूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री गिरधर गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में हमें प्रकृति को सुरक्षित करने की दिशा में वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक है,तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश भर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की जो शुरुआत की है, उससे आज लोगों में वृक्षारोपण करने के प्रति जागरूकता की भावना आई है,तथा गांव-गांव तक लोग इस अभियान के तहत वृक्षारोपण कर रहे हैं एवं हमारी प्रकृति को सुरक्षित करने की दिशा में यह अभियान कारगर साबित होगा, इस दौरान गिरधर गुप्ता ने उपस्थित सभी ग्राम वासियों को भी तीजा एवं गणेश चतुर्थी पर्व की बधाई तथा शुभकामनाएं दी

26 अगस्त को आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत के सदस्य बलदेव कुर्रे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी राठिया,भाजपा नेता राजेंद्र राठौर पालू, महेश साहू, रतन अग्रवाल, SECL के महाप्रबंधक श्री चौबे जी, वन विकास निगम के एमडी श्री बच्चन जी एवं सैकड़ो की संख्या में SECL,वन विकास निगम के अधिकारी- कर्मचारी तथा ग्रामीण एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading