पूर्व जिला जज गिरिबला सिंह की जेल में है पहचान। कैदी नंबर 71/26. अभिनेत्री एवं मॉडल की संदिग्ध मौत के मामले में जेल दाखिल हुई है पूर्व जिला जज.गिरीबाला सिंह की न्यायिक पृष्ठभूमि को देखते हुए रखा गया है विशेष सुरक्षा व्यवस्था में



पूर्व जिला जज गिरिबला सिंह की जेल में है पहचान। कैदी नंबर 71/26. अभिनेत्री एवं मॉडल की संदिग्ध मौत के मामले में जेल दाखिल हुई है पूर्व जिला जज
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कभी अदालत की कुर्सी पर बैठकर फैसले सुनाने वाली पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की पहचान अब भोपाल सेंट्रल जेल में एक बंदी के रूप में दर्ज हो गई है। मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बहुचर्चित मामले में न्यायिक हिरासत में भेजी गई गिरिबाला सिंह को जेल में ‘कैदी नंबर 71/26’ आवंटित किया गया है। वहीं उनके बेटे और सह-आरोपित समर्थ सिंह को ‘कैदी नंबर 1782/26’ दिया गया है।मंगलवार को अदालत से 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश मिलने के बाद सीबीआई की टीम दोनों आरोपितों को भोपाल सेंट्रल जेल लेकर पहुंची। जेल के मुख्य द्वार पर उस समय कुछ देर तक असहज स्थिति बनी रही, जब मीडिया की मौजूदगी देखकर पूर्व जज गिरिबाला सिंह वाहन से उतरने को तैयार नहीं हुईं।दोपहर करीब 3:39 बजे जेल पहुंचीं गिरिबाला सिंह को सुरक्षा नियमों के तहत वाहन से उतरकर पैदल प्रवेश करने के लिए कहा गया। लेकिन बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और वाहन से बाहर आने से इंकार कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब फोटोग्राफरों ने कार के शीशों से तस्वीरें लेने की कोशिश की तो गिरिबाला सिंह ने हाथ में मौजूद पानी की बोतल से इशारा कर आपत्ति जताई। उन्होंने अधिकारियों से वाहन को सीधे जेल परिसर के भीतर ले जाने का आग्रह किया, लेकिन जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दीआखिरकार वाहन को मुख्य द्वार के बिल्कुल पास लगाया गया, जिसके बाद गिरिबाला सिंह कार से उतरीं और सीधे जेल अधीक्षक कार्यालय की ओर बढ़ गईं। कुछ देर बाद समर्थ सिंह भी दूसरे वाहन से पहुंचकर जेल में दाखिल हो गया। जेल प्रशासन ने दोनों आरोपितों को अलग-अलग वार्ड में रखा है। पूर्व जज गिरिबाला सिंह को महिला वार्ड के ‘अ खंड’ में रखा गया है, जबकि समर्थ सिंह को ‘ब खंड’ स्थित मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया है।मामले की संवेदनशीलता और गिरिबाला सिंह के न्यायिक पृष्ठभूमि को देखते हुए जेल प्रशासन विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है।






