नशे में विमान उड़ाना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने नौकरी से निकाला. मामला फुकेट दिल्ली फ्लाइट केस का

नशे में विमान उड़ाना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने नौकरी से निकाला. मामला फुकेट दिल्ली फ्लाइट केस का kshititech

नशे में विमान उड़ाना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने नौकरी से निकाला. मामला फुकेट दिल्ली फ्लाइट केस का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-  एयर इंडिया ने फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, जांच के दौरान पायलट का साइकोएक्टिव (नशीले प्रभाव वाला) पदार्थ का टेस्ट पॉजिटिव आया था. एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. कंपनी की सुरक्षा, फिटनेस और नियामकीय नियमों के उल्लंघन को लेकर जीरो-टॉलरेंस की नीति है. इसी के तहत पायलट की सर्विस तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं. एयर इंडिया ने साफ किया कि उड़ान संचालन में सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading