बाराद्वार के डीएमसी दफ्तर में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, तिरंगे की सलामी के साथ ही बाटी गई मिठाइयां, मैनेजर पाठक ने किया ध्वजारोहण,शान से लहराया डीएमसी में तिरंगा

बाराद्वार के डीएमसी दफ्तर में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, तिरंगे की सलामी के साथ ही बाटी गई मिठाइयां, मैनेजर पाठक ने किया ध्वजारोहण,शान से लहराया डीएमसी में तिरंगा kshititech
डोलोमाइट माइनिंग कॉरपोरेशन दफ्तर बाराद्वार में गणतंत्र दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

बाराद्वार के डीएमसी दफ्तर में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, तिरंगे की सलामी के साथ ही बाटी गई मिठाइयां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-बाराद्वार अंचल के प्रतिष्ठित डोलोमाइट माइनिंग कॉरपोरेशन DMC में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देने के साथ ही राष्ट्रगान में शामिल हुए तो वहीं डीएमसी प्रबंधन ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि गणतंत्र दिवस का यह दिन हम सबके लिए महत्वपूर्ण है, एवं इस दिन हम सभी राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं समर्पित भावना से राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देने का संकल्प लें, वहीं इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को भी मिष्ठान का वितरण किया गया तो वहीं गणतंत्र दिवस में डीएमसी के मैनेजर बी बी पाठक ने ध्वजारोहण किया तथा भारत माता की पूजा अर्चना की गई, इस अवसर पर प्रमुख रूप से डीएमसी प्रबंधन के आर के तिवारी, बजरंग अग्रवाल, श्री राव जी, अभिराम सतपति, मनीष तिवारी, संजय अग्रवाल राजा बाबू, अशोक यादव, मधु यादव, रवि चौहान, रफीक अली सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading