*G L NEWS*छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरसक्ती
बरसी कृपा गुप्ता परिवार पर-खरसिया के भाजपा नेता गिरधर गुप्ता के निवास पर खिले पांच ब्रह्म कमल पुष्प, परिवार जनों ने करी पूजा अर्चना, विशेष संयोग से ही खिलते हैं ब्रह्म कमल पुष्प


खरसिया के भाजपा नेता गिरधर गुप्ता के निवास पर खिले पांच ब्रह्म कमल पुष्प, परिवार जनों ने करी पूजा अर्चना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-अविभाजित मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री गिरधर गुप्ता के खरसिया स्थित निवास में 13 सितंबर की रात्रि पांच सुंदर मनमोहक सुगंध वाले ब्रह्म कमल पुष्प खिले तथा यह ब्रह्म कमल पुष्प विशेष अवधि में रात्रि के समय खिलते हैं तथा इसे बहुत ही शुभ माना जाता है, ब्रह्म कमल पुष्प खिलने पर गिरधर गुप्ता सहित सभी परिवार जनों ने इस अवसर पर उपस्थित होकर हाथ जोड़कर भगवान का स्मरण करते हुए उनकी आराधना की तथा पूजा अर्चना भी की एवं गिरधर गुप्ता ने बताया कि उनके निवास पर अनेकों अवसरों पर ब्रह्म कमल फूल खिलते हैं तथा यह एक संयोग है कि ईश्वर की कृपा से ही यह अवसर आता है



