17 मई को राजधानी एक्सप्रेस के बी -1 एसी कोच में लगी आग. घटना के कारणों का पता लगा रहा रेल प्रशासन. उच्चस्तरीय जांच के आदेश

17 मई को राजधानी एक्सप्रेस के बी -1 एसी कोच में लगी आग. घटना के कारणों का पता लगा रहा रेल प्रशासन. उच्चस्तरीय जांच के आदेश kshititech
राजधानी एक्सप्रेस के b1 एसी कोच में लगी आग

17 मई को राजधानी एक्सप्रेस के बी -1 एसी कोच में लगी आग. घटना के कारणों का पता लगा रहा रेल प्रशासन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -17 मई को ट्रेन संख्या 12431 तिरुवनंतपुरम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर हुई।रेलवे के मुताबिक, प्रभावित कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। किसी यात्री या रेलवे कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद OHE सप्लाई बंद कर दी गई और B-1 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। रेलवे कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में जुट गए।प्रभावित कोच के यात्रियों को मौके पर ही रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया गया। यात्रियों की आगे की यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कोटा स्टेशन पर एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।कोटा से वरिष्ठ रेलवे अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। रेलवे के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस घटना के चलते ट्रेन संख्या 12955 को महिदपुर रोड स्टेशन पर रोका गया था, हालांकि जल्द ही सेक्शन को क्लियर करने की बात कही गई है।रेलवे ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही कोचों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे में विभिन्न सुरक्षा प्रणालियों का ऑडिट और विशेष अभियान भी शुरू किया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading