महिला टीचर को छात्र के माथे से तिलक हटाना पड़ा महंगा, CM के हस्तक्षेप के बाद टीचर सस्पेंड




महिला टीचर को छात्र के माथे से तिलक हटाना पड़ा महंगा, CM के हस्तक्षेप के बाद टीचर सस्पेंड
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम बंगाल में एक महिला टीचर को एक छात्र के माथे से तिलक हटाना महंगा पड़ गया है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले को संज्ञान में लिया और उनके हस्तक्षेप के बाद प्राइवेट मिशनरी स्कूल ने महिला टीचर को निलंबित कर दिया गया। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक प्राइवेट मिशनरी स्कूल की महिला टीचर पर आरोप लगा कि वह बार-बार एक छात्र के माथे से चंदन का तिलक पोछ देती हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर ही शैक्षणिक संस्थानों में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर बहस छिड़ गई।शिक्षा विभाग के अधिकारी के मुताबिक,जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो ये सीएम शुभेंदु अधिकारी के प्रकाश में आया। उन्होंने फौरन इस मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया। इस मामले के हाईलाइट होने पर स्कूल ने महिला टीचर को निलंबित कर दिया।







