किसनहा बेटा बिष्णु-शक्ति के किसान दे रहे मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद-सफलता की कहानी-धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था से किसान हितेंद्र के चेहरे पर दिखी खुशी की चमक

किसनहा बेटा बिष्णु-शक्ति के किसान दे रहे मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद-सफलता की कहानी-धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था से किसान हितेंद्र के चेहरे पर दिखी खुशी की चमक kshititech
सक्ति जिले में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था से किसान खुश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर 14 नवम्बर से प्रदेश सहित जिले के धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से धान क्रय किया जा रहा है। इस बार केन्द्रों में किसानों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं, जिसके पालन में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार सभी जरूरी इंतजाम केन्द्रों में किए गए हैं। सक्ती जिले के डभरा विकासखण्ड अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र जवाली में ग्राम छेवारीपाली से आए किसान श्री हितेंद्र कुमार पटेल के चेहरे पर खुशी एवं संतुष्टि की चमक दिखाई दी,जवाली धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसान हितेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि वे अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचने धान खरीदी केन्द्र जवाली आए हैं l उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदा जा रहा है, जो किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है,उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए बताया कि उक्त केन्द्र में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है। किसानों के लिए सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जवाली केन्द्र में उन्हें धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई । उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्र पहुंचाते ही धान की नमी जाँच कर बिना किसी देरी किये तुरंत तौल भी किया गया l साथ ही यहाँ पानी, छाया की भी अच्छी व्यवस्था है l उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र में खरीदी कार्य के लिए नियुक्त प्रभारी, ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा अच्छा सहयोग किया जा रहा है l किसान श्री हितेंद्र कुमार पटेल ने धान खरीदी केंद्र में अच्छी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया है

सक्ती जिले में अब तक 32349 क्विंटल धान की हुई खरीदी,02 दिसंबर के लिए 1032 टोकन हुवे जारी

सकती-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में प्रदेश सहित सक्ती जिले में 14 नवंबर से धान की खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है l जिले में 14 नवम्बर से अब तक 32349.20 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है l जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 29 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे तक की स्थिति में जिले के धान खरीदी केंद्रों में मोटा धान 5372.40 क्विंटल और सरना धान 6462.80 क्विंटल, इस प्रकार 29 नवंबर को कुल 11835.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसी क्रम में 02 दिसंबर को धान खरीदी कार्य के लिए जिले में 1032 टोकन जारी हुवे है, जिसके तहत सोमवार को 43291.60 क्विंटल धान खरीदी कार्य किया जाएगा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading