शक्ति जिले में आबकारी विभाग है सक्रिय-समाधान शिविर में मिली शिकायत. सकरेली बाराद्वार में करी अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई.आबकारी वृत्त जैजैपुर ने रायपुरा और हरदी में भी अवैध शराब का किया जखीरा बरामद. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में लगातार हो रही ताड़-बतोड़ कारवाई



शक्ति जिले में आबकारी विभाग है सक्रिय-समाधान शिविर में मिली शिकायत. सकरेली बाराद्वार में करी अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई.आबकारी वृत्त जैजैपुर ने रायपुरा और हरदी में भी अवैध शराब का किया जखीरा बरामद. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में लगातार हो रही ताड़-बतोड़ कारवाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 09/05/26 को आबकारी वृत्त जैजैपुर के ग्राम रायपुरा थाना बाराद्वार में अवैध महुआ शराब के निर्माण और विक्रय की शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम रायपुरा में संदिग्ध स्थल पर दबिश दी गई जिसमें रायपुर के शमशान के पास विभिन्न झाड़ियां में गड्ढे बनाकर छुपा कर रखा जरिकेनों मेंकुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। इसी प्रकार दिनांक 10/ 5 /26* को ग्राम हरदी थाना बाराद्वार* में बोरई नदी के किनारे अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ शराब के बनाने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल टीम का गठन कर छापामार कार्रवाई की गई जिसमें नदी किनारे महुआ शराब बनाने की भट्टी सहित आसपास में छुपा कर रखा और पन्नी और जरिकेनों में रखा गया 35 लीटर महुआ शराब* और 35 प्लास्टिक की बोरियों प्रत्येक में 20-20 किलो कुल 700 किलोग्राम महुआ लहान* जिससे महुआ शराब बनाई जानी थी बरामद की गई महुआ लहान का सैंपल लेकर मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल , आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में आब मु आर रघुनाथ पैकरा, परस राम कहरा, कमलेश यादव,बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।
जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायत पर आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा सकरेली में शराब कारोबारी पर हुई कार्रवाई
शक्ति- सक्ती कलेक्टर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु आबकारी वृत्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । ग्राम लहंगा के जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त ग्राम सकरेली (बा) में अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायत पर दिनांक 10 /05/26 को आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी अपराध नियंत्रण की रात्रि गश्तटट दौरान मुखबिर द्वारा ग्राम सकरेली (बा) थाना बाराद्वार में आकाश कुमार सतनामी पिता हरिलाल उम्र 26 वर्ष के द्वारा अपने घर के पीछे रेलवे पटरी के पास महुआ शराब ग्राहकों को विक्रय करने के की मुखबिर सूचना पर तत्काल छद्म खरीदार के रूप में आबकारी टीम के सदस्यों के द्वारा आकाश सतनामी से महुआ शराब के खरीदारी कराई गई जैसे ही छद्म खरीददार ने महुआ शराब की खरीदी होने पर इशारा किया तुरंत आबकारी टीम ने उसे शराब बेचते रंगे हाथों धर दबोचा । इसके बाद उसके घर की तलाशी लेने पर तीन नग हरी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में दो-दो लीटर कुल 6 लीटर महुआ शराब* बरामद की गई।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और जैजैपुर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा,परसराम कहरा , कमलेश यादव, बसंती चौधरी , वीरेंद्र यादव, भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा ।






