आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध शराब विक्रेताओ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामले में हुए दर्ज, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सक्रियता से लगातार हो रही कार्रवाई

आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध शराब विक्रेताओ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामले में हुए दर्ज, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सक्रियता से लगातार हो रही कार्रवाई kshititech
आबकारी वृत्त शक्ति के अंतर्गत अवैध शराब के आरोपी

आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध शराब विक्रेताओ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामले में हुए दर्ज

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- आबकारी वृत्त शक्ति के प्रभारी आशीष उप्पल की सक्रियता से अवैध शराब के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं ,सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला सर के मार्गदर्शन में 08 सितंबर को बस्ती बाराद्वार में गौतम कुमार चालक पिता कौशल चालक के द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की मुखबिर सूचना पर पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी कराई बिक्री की पुष्टि होने पर गौतम कुमार चालक पिता कौशल चालक के घर से 4 नग हरी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल 8 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।इसी प्रकार ग्राम पंचायत सोंठी थाना सक्ती में महुआ शराब बिक्री की शिकायत में मनोज सतनामी पिता रम्मैया वार्ड नंबर 4 सोंठी से महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर छापामार कार्रवाई में प्लास्टिक पन्नी में भरा 7 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया,इसी प्रकार ग्राम कंचनपुर में मोहन सिदार पिता हरिराम सिदार से पहले छद्म खरीददार से देशी प्लेन शराब पाव की खरीदारी कराई गई बिक्री की पुष्टि होने पर छापामार कार्रवाई में 18 नग देशी प्लेन शराब पाव बरामद किया गया। आरोपी का देशी प्लेन शराब बेचने पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) ख के तहत मामला दर्ज किया गया,उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त सक्ती के स्टाफ रघुनाथ पैकरा,विष्णु कौशिक, भारती यादव, कमलेश यादव और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading