उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन-जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शक्ति शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, संभाग स्तरीय के लिए चयन. जिला मुख्यालय के स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है अपनी प्रतिभा की पहचान

उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन-जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शक्ति शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, संभाग स्तरीय के लिए चयन. जिला मुख्यालय के स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है अपनी प्रतिभा की पहचान kshititech
लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शक्ति शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, संभाग स्तरीय के लिए चयन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 13 जुलाई 2026 को डभरा में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता में विद्यालय के मौली यादव एवं अदिति पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।विद्यालय के डायरेक्टर टी. पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीश शेख ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय की प्राचार्य संध्या सोनी ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण से ही इस प्रकार की उपलब्धियाँ प्राप्त होती हैं।इस सफलता में विद्यालय के शिक्षक हिमांशु दिव्य का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रशिक्षण से विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading