छत्तीसगढ़ के 184 नगरीय निकाय के कर्मचारी अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,संघ ने किया ऐलान- मांगे पूरी नहीं होने पर नगरीय चुनाव में कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य भी नहीं करेंगे मतदान, संघ के शक्ति जिला इकाई अध्यक्ष विकास देवांगन ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के 184 नगरीय निकाय के कर्मचारी अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,संघ ने किया ऐलान- मांगे पूरी नहीं होने पर नगरीय चुनाव में कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य भी नहीं करेंगे मतदान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले छत्तीसगढ़ के 184 नगरीय निकायों के कर्मचारी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 दिसंबर 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे, कर्मचारियों की मुख्य मांगों में निकाय के कर्मचारियों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान करने, ओल्ड पेंशन योजना लागू करने, अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, कर्मचारियों को पदोन्नति करने, छठवें व सातवें वेतनमान की एरियर राशि प्रदान करने, ठेका पद्धति समाप्त करने संबंधी मांगे शामिल है

संघ के प्रवक्ता ने बताया है कि 12 नवंबर 2024 से 14 नवंबर 2024 तक बिलासपुर में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल किया जा चुका है, किंतु शासन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी एवं संघ के शक्ति जिला इकाई के अध्यक्ष विकास देवांगन ने बताया है कि 6 सूत्रीय मांगों पर शासन द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं किया जा रहा है सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। नगरीय निकाय के कर्मचारी आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कर्मचारी वा परिवार के सदस्य मतदान में भाग नहीं लेंगे, इस संबंध में कर्मचारियों से निकाय चुनाव मतदान में भाग नहीं लेने संबंधी प्रपत्र भरवाकर जिला कलेक्टर बिलासपुर व विभागीय मंत्री नगरी प्रशासन को पत्र प्रेषित किया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कई नगरीय निकायों में 01 से 03 माह का वेतन भुगतान लंबित है। इसी संबंध में विभागीय मंत्री अरुण साव के द्वारा नगरीय निकाय के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि नगरीय निकायों के कर्मचारियों को 1 तारीख को वेतन भुगतान किया जाना अनिवार्य है। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में 1 तारीख को वेतन भुगतान किए जाने हेतु आदेश भी जारी किया गया है किंतु निकायों के अधिकारी आदेश का पालन सुनिश्चित नहीं कर रहे हैं,शासन द्वारा मांगे पूरी नहीं किए जाने के कारण 184 नगरी निकाय कर्मचारी 11 दिसंबर 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading