एक नहीं दो-दो मेले लगेंगे शक्ति में-शक्ति शहर में इस वर्ष दो स्थानों पर अलग-अलग आयोजित होगा रौताही मेला – 9 दिसंबर से 03 जनवरी तक होगा मेले का आयोजन. दोनों ही स्थानो पर चल रही मेले की तैयारियां जोरों से. मध्य प्रदेश के जमाने से प्रसिद्ध है शक्ति का परंपरागत रौताही मेला




शक्ति शहर में इस वर्ष दो स्थानों पर अलग-अलग आयोजित होगा रौताही मेला – 9 दिसंबर से 03 जनवरी तक होगा मेले का आयोजन. दोनों ही स्थानो पर चल रही मेले की तैयारियां जोरों से
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर में इस वर्ष रौताही मेले का आयोजन दो स्थानों पर अलग-अलग होगा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के स्टेशन रोड में गुंजन एजुकेशन सेंटर के बगल में विगत कई वर्षों से आयोजित हो रहे मेले का इस वर्ष भी भव्यता के साथ डिज्नीलैंड रौताही मेले के रूप में 9 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 तक आयोजन हो रहा है। तो वहीं मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही है।तथा शक्ति शहर के बुधवारी बाजार में जहां की विगत कई दशकों से लगातार मेले का आयोजन किया जाता रहा है। किंतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम के नवनिर्माण के चलते विगत कुछ वर्षों से वहां मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा था। किंतु इस वर्ष पुनः बुधवारी बाजार क्षेत्र में मेले के आयोजन किए जाने की जानकारी मिली है। तथा शक्ति शहर में रौताही मेले का आयोजन एक सांस्कृतिक परंपरा के तहत विगत कई दशकों से मध्य प्रदेश के जमाने से किया जा रहा है। तथा मेले में जहां भारी संख्या में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से लोग परिवार सहित पहुंचकर खेल। तमाशा। मीना बाजार। झूले एवं खाने-पीने के सामानों की दुकानों में मेले का आनंद लेते हैं। तो वहीं शक्ति का रोताही मेला पूरे मध्य प्रदेश के समय से अपनी प्रसिद्धि के लिए जाना जाता है। तथा पूरी मेला अवधि के दौरान पुलिस प्रशासन के लिए भी यह आयोजन एक बड़ी चुनौती होता है। क्योंकि मेले में कई प्रकार के असामाजिक एवं शरारती तत्व भी हावी रहते हैं। जो कि मौका मिलते ही छोटी- बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में कोई कसर बाकी नहीं रखने तथा विगत कुछ वर्षों से लगातार शक्ति के रोताही मेले के दौरान ऐसी घटनाएं सामने आई है जिस पर पुलिस प्रशासन ने भी सक्रियता के साथ कार्रवाई करते हुए घटना के आरोपियों पर कठोरता के साथ कार्रवाई भी की है
9 दिसंबर से 3 जनवरी तक बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास लगेगा मेला
दिनांक: 09 दिसम्बर 2026 से 03 जनवरी 2027 तक पुराना मेला ग्राउंड, बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास, सक्ती मनोरंजन का मेला, खुशियों का रेला! आयोजित किया जा रहा है जिसमें झूले, सर्कस, स्वादिष्ट चाट-चौपाटी, पारंपरिक लोकनृत्य और बहुत कुछ! मनोरंजन के साधन आपके एवं आपके परिवार के लिए रहेंगे
9 दिसंबर से 30 दिसंबर तक स्टेशन रोड में होगा डिजनीलैंड रौताही मेले का आयोजन
शक्ति शहर के स्टेशन रोड में 9 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 तक डिजनीलैंड रौताही मेले का आयोजन किया जा रहा है। जहां मीना बाजार भी लगाया जाएगा तो वहीं खेल तमाशा झूले सर्कस भी इस मेले का प्रमुख आकर्षण रहेंगे





