शक्ति के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष महंत जी के प्रयासों से शक्ति विधानसभा क्षेत्र में दो नए रेल अंडर ग्राउंड ब्रिज का होगा निर्माण, जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने दी जानकारी


शक्ति के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष महंत जी के प्रयासों से शक्ति विधानसभा क्षेत्र में दो नए रेल अंडर ग्राउंड ब्रिज का होगा निर्माण, जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत जहां अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव अग्रणी रहते हैं,तो वहीं क्षेत्र की जनता ने उन्हें दोबारा अपना विधायक चुना है, तथा महंत जी लगातार विकास के मामले में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं,वहीं क्षेत्र में रेलवे की समस्याओं को लेकर भी महंत जी ने रेलवे प्रशासन एवं दिल्ली तक इसके लिए आवाज उठाई है, नेता प्रतिपक्ष महंत जी के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने बताया कि बाराद्वार रेलवे स्टेशन से सरहर-दुरपा जाने वाले मार्ग पर नागरिक विगत एक लंबे समय से अंडरग्राउंड ब्रिज निर्माण की मांग कर रहे थे, जिस पर महंत जी ने इस संबंध में रेलवे को पत्र लिखा है, तथा अति शीघ्र उपरोक्त अंडरग्राउंड ब्रिज के निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा, जिसके लिए समस्त प्रक्रियाएं कर ली गई है
बंद हो चुके सकरेली समपार फाटक के नजदीक होगा अंडरग्राउंड ब्रिज का निर्माण
वहीं गुलजार सिंह ठाकुर ने बताया कि बाराद्वार से शक्ति रेल मार्ग के बीच सकरेली समपार फाटक विगत वर्ष बंद कर दिया गया है, एवं ग्राम वासियों को जहां आने जाने के लिए काफी परेशानियां होती है, जिसे देखते हुए नेता प्रतिपक्ष महंत जी के द्वारा सकरेली फाटक के बगल से ही नए अंडरग्राउंड ब्रिज निर्माण के लिए भी रेलवे प्रशासन से मांग की गई थी जिसे भी लगभग स्वीकृति मिल चुकी है एवं निर्माण की प्रक्रिया भी शीघ्र ही प्रारंभ होगी, क्षेत्र की जनता ने भी अपने लोकप्रिय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष महंत जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है, तथा जनता का कहना है कि हमारे विधायक जी लगातार आम नागरिकों की सुविधाओं के लिए कार्य करते हैं



