जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से पोड़ी और पचेड़ा में नवीन धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत.नवागढ़ विकासखंड के किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा, धान बिक्री के लिए दूरी होगी कम.

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से पोड़ी और पचेड़ा में नवीन धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत.नवागढ़ विकासखंड के किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा, धान बिक्री के लिए दूरी होगी कम. kshititech
विधायक व्यास कश्यप

विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से पोड़ी और पचेड़ा में नवीन धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत.नवागढ़ विकासखंड के किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा, धान बिक्री के लिए दूरी होगी कम

शक्ति छत्तीसगढ़ का कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -किसानों की सुविधा और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी एवं पचेड़ा में नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई है। नवीन उपार्जन केंद्रों की मंजूरी से क्षेत्र के किसानों को अपनी धान की उपज बेचने के लिए दूर स्थित केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।धान खरीदी के दौरान किसानों को परिवहन, समय और अतिरिक्त खर्च जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। पोड़ी और पचेड़ा में नए धान उपार्जन केंद्र शुरू होने से आसपास के गांवों के किसानों को अपने नजदीक ही धान बेचने की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे धान खरीदी व्यवस्था को भी अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।विधायक ब्यास कश्यप ने किसानों की मांग को प्राथमिकता देते हुए संबंधित स्तर पर नवीन धान उपार्जन केंद्रों की स्वीकृति के लिए लगातार प्रयास किए। उनकी पहल से मिली इस स्वीकृति को क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।स्थानीय किसानों ने पोड़ी और पचेड़ा में धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार जताया है। किसानों का कहना है कि नए केंद्र शुरू होने से धान बिक्री के समय होने वाली परेशानियां कम होंगी और समय पर अपनी उपज का विक्रय करना आसान होगा।विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि किसानों की सुविधा और कृषि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए आगे भी आवश्यक पहल जारी रहेगी।*

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading