सक्ति के जे.एल.एन. डिग्री कालेज में हुआ नशा मुक्त शपथ कार्यक्रम का आयोजन, प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा ने कहा- नशा है नाश की जड़, हम रहे नशे से दूर, महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लिया संकल्प- गांव-गांव में भी करेंगे नशा मुक्ति को लेकर जागरूक

शक्ति के जेएलएन डिग्री कॉलेज में आयोजित नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम
शक्ति के जेएलएन डिग्री कॉलेज में आयोजित नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम

सक्ति के जे.एल.एन. डिग्री कालेज में हुआ नशा मुक्त शपथ कार्यक्रम का आयोजन, प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा ने कहा- नशा है नाश की जड़, हम रहे नशे से दूर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्तीः- स्थानीय जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ति मे 30 अक्टूबर को राज्य शासन द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त भारत के अन्तर्गत नशा मुक्ति अभियान का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं ने बढ़चढ़ कर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक करना एवं नशा मुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाना है।कार्यक्रम की शुरुवात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा के उ‌द्बोधन से हुई। उन्होने कहा कि युवा देश का भविष्य है, यदि वे नशे से दूर रहे तो हमारा समाज अधिक सशक्त और स्वस्थ बन सकता है। उन्होने युवाओं से अपील कि स्वयं नशा न करे एवं दुसरो को भी इस बुरी आदत से दूर रहने के लिए प्रेरित करें इससे कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। इस अभियान के अंतर्गत सभी छात्र/छात्राओं एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ को प्राचार्य महोदय ने शपथ दिलायी महाविद्यालय के प्रो.अमित शर्मा ने कहा कि तम्बाखू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे दूर रहना एवं घर परिवार, रिश्तेदारो को दूर रहने के लिए प्रेरित करना समाज के लिए हितकर होगा। एन. एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मेघनाथ जायसवाल ने कहा कि नशा मुक्त कार्यक्रम एक साधारण कार्यक्रम न होकर भविष्य के लिए वर्तमान समय को नशा से छुटकारा पाने के लिए स्वयं को जागरुक होना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में फोटोग्राफ बी.ए.अंतिम के छात्र पप्पू खर्रा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन रा.से.यो.अधिकारी प्रो. मेघनाथ जायसवाल के द्वारा किया गया।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading