*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

डीआरएम साहब की पत्रकार वार्ता-बिलासपुर रेल मंडल में यात्री सुविधाओं एवं बुनियादी ढांचे में हो रहा निरंतर सुधार. डीआरएम राकेश रंजन ने कहा- पूरे देश में टिकट जांच से होने वाली आय में बिलासपुर मंडल चौथे स्थान पर

डीआरएम साहब की पत्रकार वार्ता-बिलासपुर रेल मंडल में यात्री सुविधाओं एवं बुनियादी ढांचे में हो रहा निरंतर सुधार. डीआरएम राकेश रंजन ने कहा- पूरे देश में टिकट जांच से होने वाली आय में बिलासपुर मंडल चौथे स्थान पर kshititech
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल मंडल में यात्री सुविधाओं एवं बुनियादी ढांचे में हो रहा निरंतर सुधार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल द्वारा वर्ष 2025–26 में यात्री सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और सेवाओं में निरंतर सुधार करते हुए नई उपलब्धियाँ हासिल की जा रही हैं। बेहतर अनुभव, आधुनिक सुविधाएँ और सुरक्षित यात्रा की दिशा में एक और मजबूत कदम।वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियां का लेखा-जोखा किया प्रस्तुत।यात्रियओं की सुविधा रेलवे की पहली प्राथमिकताः डीआरएम

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान संपूर्ण भारतीय रेलवे के साथ ही साथ बिलासपुर मंडल में आधारभूत संरचना, माल लदान, यात्री परिवहन एवं यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान नई लाइनों का निर्माण, तीहरीकरण तथा चौथी लाइन का कार्य तीव्र गति से हुआ। यात्री सुविधाओं के विकास का बेहतर क्रियान्वयन तथा प्रमुख स्टेशनों में नई-नई यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई। माल लदान के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए गए। इसी संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने मंडल सभाकक्ष में प्रेसवार्ता कर मीडिया के प्रतिनिधियों से परिचर्चा की। इस अवसर पर वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने मंडल की प्रमुख महत्वपूर्ण उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं एवं विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारीसाझा की।उन्होने बताया कि बिलासपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 दौरान के कुल 193.970 एम टी की लोडिंग कर भारतीय रेल में दूसरा सबसे अधिक लोडिंग वाला करने वाला मंडल बना है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 4.27 एम टी अधिक है। इसके अलावा, मंडल ने मार्च 2026 में कुल माल ढुलाई का रिकॉर्ड 18.31 एम टी लोड किया है, जो किसी भी महीने के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इसके साथ ही मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों के समय पालन में 11.11 फीसदी का सुधार किया गया है। इस वर्ष मंडल में अतिरिक्त तीसरी और चौथी लाइनों को चालू करने से, बढ़ते ट्रैफिक जाम से निपटने और डिवीजन में ट्रैफिक की आवाजाही को आसान बनाने में भी मदद मिली है।

तीसरी लाइन कमीशनिंग-कूल

चंदिया रोड से विलायत कला 8.3 किमी. तथा बीरसिंहपुर-उमरिया 29.9 किमी शामिल हैं। चौथी लाइन कमीशनिंग-47.2 किमी. जिसमें जामगा-कोतरलिया 8.5 किमी., उरगा-कुसमुंडा 12.6 किमी. तथा कोतरलिया भूपदेवपुर 26.1 किमी. शामिल है। ऑटो सिग्नलिंग 32 रूट किमी. जिसमें कोतरलिया-जामगा, चांपा सारागांव,रायगढ़-कोतरलिया तथा रायगढ़-किरोड़ीमल नगर सेक्शन शामिल है। गति में वृद्धि-131.39 आर. के. एम. से अधिक के सेक्शन में गति बढ़ाई गई। यात्रियों के लिए सुविधाएं और सेवाएं मोबाइल टिकटिंग में पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 (16.86 करोड़) की तुलना में 17.79 करोड़ यानी 05.51 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। एटीव्हीएम फैसिलिटेटर्स की संख्या 10 (2024-25) से38.2 किमी. जिसमें बढ़कर 30 (वित्तीय वर्ष 2025 26) हो गई है। वर्तमान में, मंडल में 55 स्थानों पर 55 एसटीबीए (एनएशजी) 43, एनएसजी 5- 13, एनएशजी-6-39) कार्यरत हैं।मंडल भर में कुल 33 पीआरएस स्थानों को अपग्रेड किया गया है, जिसमें 44 यूटीएस काउंटरों को एकीकृत टिकटिंग सेवाओं के लिए यूटीएस सह पीआरएस काउंटरों में परिवर्तित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए नागपुर रोड हाल्ट पर एम यूटीएसरू प्रणाली के माध्यम से टिकटिंग की सुविधा लागू की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए, विशेष रूप से व्यस्त समय के दौरान, बीएसपी (6), आरआईजी (3), एनआईए (1) और स्रु (1) स्टेशनों पर 11 एमयूटीएस प्रणालियाँ स्थापित की गई हैं।मंडल भर में कुल 44 पीआरएस प्रणालियों को सफलतापूर्वक जीयूआई-आधारित पीआरएस प्रणाली से सुसज्जित पर, किया गया है। ट्रेन संख्या 22170/69 हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर स्टेशन 22408/07 निजामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन पर और 18478/77 उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मंडल ने भारतीय रेलवे में टिकट जांच से होने वाली आय के मामले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। एसईसीआर में पहली बार, बीएसपी स्टेशन पर पैकेटबंद वस्तुओं के लिए एक स्वचालित वेडिंग मशीन स्थापित की गई है। वर्तमान में, कुल 05 एव्हीएम कार्यरत हैं (बीएसपी 02, एसएल 01, आरआईजी-01, सीपीएच-01) डीबीएसपी मंडल में कुल 10 वाटर वेंडिंग मशीनें (04-बीएसपी 02- पीएनडी, 4-एसएल) चालू की गई हैं, जिससे इनकी कुल संख्या 18 हो गई है। छह नई वाटर वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराने हेतु टेंडर दे दिया गया है और उन्हें जल्द ही चालू किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button