छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

डॉ राजेश अग्रवाल हुए सम्मानित– शक्ति के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश अग्रवाल आईएमए से हुए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित, 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के मौके पर डॉ राजेश अग्रवाल का हुआ सम्मान

<em>डॉ राजेश अग्रवाल हुए सम्मानित-- शक्ति के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश अग्रवाल आईएमए से हुए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित, 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के मौके पर डॉ राजेश अग्रवाल का हुआ सम्मान</em> kshititech
1 जुलाई को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होते शक्ति के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश अग्रवाल
<em>डॉ राजेश अग्रवाल हुए सम्मानित-- शक्ति के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश अग्रवाल आईएमए से हुए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित, 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के मौके पर डॉ राजेश अग्रवाल का हुआ सम्मान</em> kshititech
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया डॉ राजेश अग्रवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
<em>डॉ राजेश अग्रवाल हुए सम्मानित-- शक्ति के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश अग्रवाल आईएमए से हुए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित, 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के मौके पर डॉ राजेश अग्रवाल का हुआ सम्मान</em> kshititech
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया डॉ राजेश अग्रवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

डॉ राजेश अग्रवाल हुए सम्मानित– शक्ति के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश अग्रवाल आईएमए से हुए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित, 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के मौके पर डॉ राजेश अग्रवाल का हुआ सम्मान

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-शक्ति शहर सहित पूरे प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले शहर के प्रतिष्ठित हरी हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं शिशु तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश अग्रवाल की सेवाओं को देखते हुए 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के मौके पर डॉक्टरों के सबसे बड़े संगठन आईएमए ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है,इस अवसर पर डॉ राजेश अग्रवाल के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू अग्रवाल एवं उनके सुपुत्र डॉ राहुल अग्रवाल भी मौजूद रहे तथा आईएमए ने डॉ राजेश अग्रवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए उनकी सेवाओं के लिए उनका साधुवाद ज्ञापित किया गया, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्था ने कहा कि वे निरंतर एक लंबे समय से चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं के माध्यम से जो पहचान बनाए हुए हैं, आज जनता को उसका लाभ मिल रहा है, तथा कोरोना के संक्रमण काल में भी उन्होंने एवं चुनौतियों का सामना करते हुए लोगों को एक बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई

वही शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश अग्रवाल ने भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होने पर कहा कि आज सभी के स्नेह एवं सहयोग से ही उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने की ऊर्जा मिलती है, तथा वे हमेशा ईश्वर से यही मंगल प्रार्थना करते हैं कि उनके यहां आने वाला प्रत्येक मरीज शीघ्र ही स्वस्थ हो एवं वे सदैव इस दिशा में अपना योगदान देते है, उल्लेखित हो की शक्ति शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ राजेश अग्रवाल दशकों पूर्व शासकीय सेवा में पदस्थ थे तथा उन्होंने तत्कालीन समय में शक्ति शहर में चिकित्सा के क्षेत्र में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए शासकीय सेवा से त्यागपत्र देकर अपना स्वयं का क्लीनिक प्रारंभ किया तथा आज डॉ राजेश अग्रवाल की प्रतिष्ठा चिकित्सा के क्षेत्र में दूर-दूर तक फैली हुई है, एवं लोग उपचार करवाने शक्ति आते हैं, तथा घंटों लाइन में लगकर भी वे डॉक्टर राजेश अग्रवाल के चिकित्सा उपचार से संतुष्ट होकर जाते हैं, एवं शीघ्र ही स्वस्थ भी होते हैं

वहीं डॉ राजेश अग्रवाल ने चिकित्सा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपना एक अमूल्य योगदान दिया है तथा वे निरंतर सेवा के कामों में तथा रचनात्मक कार्यों में अग्रणी होकर अपना योगदान देते हैं, जिसके प्रतिफल स्वरूप आज आई एम ए द्वारा उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है, तथा डॉ राजेश अग्रवाल ने विगत वर्षों शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में नगरपालिका शक्ति को बस स्टैंड निर्माण हेतु अपनी भूमि भी दान में दी थी, तथा भूमि दान के चलते नगरपालिका ने बस स्टैंड का नामकरण भी स्वर्गीय हरीराम अग्रवाल यात्री बस स्टैंड शक्ति रखा था, तथा उनके इस कार्य को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने भी प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले प्रांतीय स्तर के अग्र अलंकरण समारोह में उन्हें दानवीर के रूप में अलंकरण से भी सम्मानित किया था

डॉ राजेश अग्रवाल के सम्मानित होने पर सकती शहर वासियों एवं शहर की विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संस्थाओं ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, ज्ञात हो कि डॉ राजेश अग्रवाल के सुपुत्र राहुल अग्रवाल भी मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में सर्जन है, तथा वे भी वर्तमान में चिकित्सा के क्षेत्र में एक बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं,एवम शक्ति शहर में भी प्रत्येक रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक डॉक्टर राहुल अग्रवाल हर्निया, हाइड्रोसील, अपेंडिक्स, पाइल्स, स्त्रियों के स्तन में गांठ, डायबिटीज, फूट फिसर एवं फिरचूला एबसेस सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच करते हैं

<em>डॉ राजेश अग्रवाल हुए सम्मानित-- शक्ति के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश अग्रवाल आईएमए से हुए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित, 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के मौके पर डॉ राजेश अग्रवाल का हुआ सम्मान</em> kshititech
शक्ति शहर के हरी हॉस्पिटल में डॉक्टर राजेश अग्रवाल के सुपुत्र डॉक्टर राहुल भी देते हैं प्रत्येक रविवार को अपनी सेवाएं

प्रातिक्रिया दे

Back to top button