जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा.नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित नागरिकों ने बाराद्वार के शिव मंदिर में जलाए 1008 आशीर्वाद के दीए. आयुष ने कहा- सेवा संकल्प ही है हमारे जीवन की प्राथमिकता






जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा.नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित नागरिकों ने बाराद्वार के शिव मंदिर में जलाए 1008 आशीर्वाद के दीप. आयुष ने कहा- सेवा संकल्प ही है हमारे जीवन की प्राथमिकता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-17 सितंबर को सक्ती विधानसभा अंतर्गत नया बाराद्वार के शिव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के अंतर्गत 1008 दीप प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की।इस अवसर पर नगर पंचायत नया बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे , नगर पंचायत नया बाराद्वार के उपाध्यक्ष जीतेश शर्मा, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा नगर पंचायत नया बाराद्वार के समस्त पार्षद गण, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन तोदी, कैलास बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश साहू जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संतोष राठौर जी, पूर्व महामंत्री बाराद्वार मंडल श्री दीपक ठाकुर जी, श्री जय किशन केडिया जी, श्री जगेश राय जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र शर्मा जी, श्री चंदराम बरेठ जी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री विराट द्विवेदी जी, युवा साथी श्री शैलेष जांगड़े जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।







