जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह कल 14 जून को आएंगे शक्ति. रविवार की शाम 4 बजे होगा आगमन


जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह कल 14 जून को आएंगे शक्ति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रजनीश सिंह 14 जून 2026 को शाम 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय शक्ति में पत्रकारों से रूबरू होंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले की मीडिया विभाग ने जिले के सभी पत्रकार साथियों को आमंत्रित किया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने बताया कि रजनीश सिंह जी का 14 जून की शाम 4:00 बजे भाजपा कार्यालय में आगमन होगा. तथा वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे

