जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की पत्रकार वार्ता कल 15 मई को. पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में वेदांता मामले की भी जांच में जाएगी कांग्रेस की टीम. कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी

जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की पत्रकार वार्ता कल 15 मई को. पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में वेदांता मामले की भी जांच में जाएगी कांग्रेस की टीम. कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी kshititech

जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की पत्रकार वार्ता कल 15 मई को. पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में वेदांता मामले की भी जांच में जाएगी कांग्रेस की टीम. कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा कल 15 मई 2026 दिन- शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे स्थानीय शासकीय विश्रामगृह शक्ति में जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। इस पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के लिए अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह। चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव।जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने बताया कि उपरोक्त प्रमुख वक्ताओं के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के सभी पदाधिकारी। अनुसांगिक संगठनों- मोर्चा/ प्रकोष्ठों के सभी जिला अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के प्रवक्ता तथा मीडिया प्रभारी भी इस पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहेंगे

दोपहर 12:00 बजे वेदांत मामले की जांच में जाएगी कांग्रेस की टीम

कांग्रेस शक्ति जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शक्ति जिले के सिंधीतराई स्थित वेदांता पावर में विगत महीने हुए हादसे के बाद गठित की गई समिति द्वारा वेदांता पावर में जाकर वहां जांच की जाएगी तथा वहां से वापस लौटकर जांच समिति के सदस्यों के द्वारा वेदांता प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी एवं बैठक के पश्चात जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी कलेक्टर शक्ति के साथ जांच समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई है

जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की पत्रकार वार्ता कल 15 मई को. पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में वेदांता मामले की भी जांच में जाएगी कांग्रेस की टीम. कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी kshititech
पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का 15 मई को शक्ति जिले का दौरा कार्यक्रम प्रोटोकॉल

प्रातिक्रिया दे