ईंधन आपूर्ति पर सख्त हुआ जिला प्रशासन-शक्ति जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक ली कलेक्टर साहब ने.पंप संचालकों को ईंधन आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के दिए निर्देश.डिब्बों में डीजल- पेट्रोल देने पर होगी सख्त कार्रवाई. अवैध भंडारण पर निगरानी रखेगा प्रशासन

ईंधन आपूर्ति पर सख्त हुआ जिला प्रशासन-शक्ति जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक ली कलेक्टर साहब ने.पंप संचालकों को ईंधन आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के दिए निर्देश.डिब्बों में डीजल- पेट्रोल देने पर होगी सख्त कार्रवाई. अवैध भंडारण पर निगरानी रखेगा प्रशासन kshititech
पेट्रोल पंप संचालकों के बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर साहब

शक्ति जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक ली कलेक्टर साहब ने.पंप संचालकों को ईंधन आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के दिए निर्देश.डिब्बों में डीजल- पेट्रोल देने पर होगी सख्त कार्रवाई. अवैध भंडारण पर निगरानी रखेगा प्रशासन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता, जनसुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा बेहतर समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ईंधन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं नियंत्रित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। कलेक्टर ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पेट्रोल अथवा डीजल जर्किन, डिब्बे या अन्य किसी कंटेनर में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा ईंधन की उपलब्धता सामान्य बनी रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पुलिस निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार आवश्यक कदम उठा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, जिला खाद्य अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व जिले के पेट्रोल डीजल पम्प संचालक आदि उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading