जिला मुख्यालय शक्ति के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस सेंटर एवं ब्लड बैंक की है सख्त आवश्यकता, सुविधाए न मिलने से मरीजों को जाना पड़ता है अन्य जिलों में

जिला मुख्यालय शक्ति के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस सेंटर एवं ब्लड बैंक की है सख्त आवश्यकता, सुविधाए न मिलने से मरीजों को जाना पड़ता है अन्य जिलों में kshititech
फाइल फोटो एक नजर में
जिला मुख्यालय शक्ति के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस सेंटर एवं ब्लड बैंक की है सख्त आवश्यकता, सुविधाए न मिलने से मरीजों को जाना पड़ता है अन्य जिलों में kshititech
फाइल फोटो एक नजर में
जिला मुख्यालय शक्ति के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस सेंटर एवं ब्लड बैंक की है सख्त आवश्यकता, सुविधाए न मिलने से मरीजों को जाना पड़ता है अन्य जिलों में kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

जिला मुख्यालय शक्ति के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस सेंटर एवं ब्लड बैंक की है सख्त आवश्यकता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- जिला मुख्यालय शक्ति के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस सेंटर एवं ब्लड बैंक की सख्त आवश्यकता महसूस की जा रही है,तथा वर्तमान में डायलिसिस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए लोगों को अन्य जिलों में जाकर डायलिसिस करवाना होता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ ही समय की भी बर्बादी होती है, एवं शक्ति जिला बन चुका है तथा यहां आस-पास के काफी संख्या में मरीजो को इन सेवाओं की नियमित आवश्यकता होती है, साथ ही शक्ति में ब्लड बैंक की मांग वर्षो से की जा रही है तथा समय-समय पर शक्ति शहर में विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाता है, किंतु ब्लड बैंक के आभाव में यहां एकत्रित होने वाले रक्त को अन्य जिलों या अन्य बड़े अस्पतालों में सुरक्षित रखा जाता है, यदि शक्ति जिला मुख्यालय ब्लड बैंक की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होगी तो रक्तवीरो द्वारा दिए जाने वाले रक्त का उपयोग कहीं ना कहीं क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को समय पर किया जा सकेगा

तथा शक्ति जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति काफी संवेदनशील एवं सजग नजर आते हैं, तथा शक्ति जिले के IAS ऊर्जावान कलेक्टर अमृत विकास टोपनो जहां निरंतर शक्ति जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अपनी पदस्थापना के बाद से ही कार्य करते देखे जा रहे हैं, तो वहीं शक्ति जिले के सरकारी अस्पताल में पदस्थ स्वास्थ्य अधिकारी भी निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं को पूर्व की तुलना में और अधिक बेहतर बनाने एवं क्षेत्र के मरीजों को छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग की मंशानुरूप विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच के लिए नई तकनीक की जांच मशीनो एवं प्रशिक्षित विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल सके इस दिशा में सजग नजर आते हैं, एवं क्षेत्र वासियों ने भी मांग की है की शक्ति जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस सेंटर एवं ब्लड बैंक की शीघ्र ही सेवाएं प्रारंभ की जाए

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading