CA पर हुआ जानलेवा हमला,दोषियों पर कार्यवाही की मांग की, एसपी साहब ने दिया शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन


CA पर हुआ जानलेवा हमला,दोषियों पर कार्यवाही की मांग की
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-बीकानेर नगर सीमा के वृंदावन एन्क्लेव कॉलोनी में गत रविवार रात्रि लगभग 11:00 बजे पिछले गेट के पास हाईवे से लगभग 150 मीटर अंदर बीकानेर के प्रतिष्ठित व बीकानेर टैक्स कंसल्टैन्ट एसोसिएसन के सदस्य हेतराम पूनिया (सीए) व उनके साथी राधेश्याम वर्मा पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लोहे की सरियों से जानलेवा हमला किया गया जिसके चलते श्री पूनिया के हाथ में फ्रैक्चर हुआ व राधेश्याम वर्मा के सिर में गंभीर चोट पैर में फ्रैक्चर एवं दांतों को नुकसान पहुँचा और हमला यही नही रुका, हमलावरों ने शारीरिक हमले के साथ साथ आर्थिक हमला करते हुए डरा-धमकाकर मोबाइल छीन लिया गया तथा यूपीआई पिन प्राप्त कर खाते से राशि भी स्थानांतरित की गई।उक्त घटना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है। वृंदावन एन्क्लेव बीकानेर के सभ्य एवं शांत क्षेत्रों में से एक माना जाता है तथा यह क्षेत्र जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना के अंतर्गत आता है। प्रारंभिक स्तर पर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जो सराहनीय है। यह जांच का विषय है कि उक्त घटना मात्र लूटपाट की है अथवा किसी सुनियोजित षड्यंत्र अथवा रंजिश के तहत किया गया इरादतन हमला है। जिस प्रकार से एक सम्मानित प्रोफेशनल पर इस प्रकार का हमला किया गया है, वह समूचे समाज में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करता है।
द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष हेतराम पूनिया (सीए) पर वृन्दावन एन्क्लेव में हुए जान लेवा हमले के विरोध में बीकानेर टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन ने बीकानेर कलेक्टर नम्रता वृष्णि व एसपी कावेन्द्र सिंह सागर को ज्ञापन सौंप कर प्रशासन से यह मांग की है कि CA हेतराम पूनिया व उनके साथी राधेश्याम वर्मा पर हुए जानलेवा प्रकरण की संगीनता को दृष्टिगत रखते हुए उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा आमजन में कानून के प्रति विश्वास बना रहे,ज्ञापन में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई। ज्ञापन में बीकानेर टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष (सीए) माणक कोचर, सचिव एडवोकेट दीपक व्यास , कोषाध्यक्ष मदन मोहन व्यास, पूर्व अध्यक्ष गणेश शर्मा राकेश जाखड़, एम पी शर्मा सहित बड़ी संख्या में सीए और एडवोकेट शामिल थे। जिला पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। खबर लिखे जाते समय तक प्रारंभिक स्तर पर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जो सराहनीय है। उक्त अमानवीय घटना पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने हमले की निंदा की है साथ ही राजस्थान वूलन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कल्ला ने दोषियों के खिलाफ प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की है



