नशे के खिलाफ डभरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध महुआ शराब करी जब्त, आरोपी गिरफ्तार, अकेले जुलाई महीने में ही डभरा थाने में दर्ज हुए अवैध महुआ शराब के भारी मामले

नशे के खिलाफ डभरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध महुआ शराब करी जब्त, आरोपी गिरफ्तार, अकेले जुलाई महीने में ही डभरा थाने में दर्ज हुए अवैध महुआ शराब के भारी मामले kshititech
पुलिस के गिरफ्त में अवैध महुआ शराब का आरोपी

नशे के खिलाफ डभरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध महुआ शराब करी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती^थाना डभरा जिला सक्ती में 07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार हुआ है, थाना डभरा पुलिस की कार्यवाही दिनांक 01/08/2024 में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले माद पदार्थो पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र मे मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 31.07.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि कॉलेज मोड़ डभरा नहर पुल के पास, आवास प्लाट डभरा निवासी जगेश्वर यादव, कॉलेज मोड़ डभरा नहर पुल के पास हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी जगेश्वर यादव पिता नत्थुराम यादव उम्र 34 वर्ष साकिन आवास प्लाट डभरा थाना डभरा के कब्जे से कुल 07 लीटर हाथ भटठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब मिलने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 282/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर दिनांक 31.07.2024 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में सउनि. शंकरलाल साहू, प्र.आर. हेमंत राठौर, आर. मिरीश साहू, म. आर. मालती बघेल का विशेष योगदान रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading