वित्त मंत्रालय के कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर दिया साइबर अपराधियों ने. निकाल ली लंबी रकम. सरकारी संस्थान ने अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल चोरी

वित्त मंत्रालय के कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर दिया साइबर अपराधियों ने. निकाल ली लंबी रकम. सरकारी संस्थान ने अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल चोरी kshititech

वित्त मंत्रालय के कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर दिया साइबर अपराधियों ने. निकाल ली लंबी रकम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -श्रीलंका में साइबर अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए वित्त मंत्रालय के कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर लिया है। हैकरों ने वित्त मंत्रालय के खाते से करीब 25 लाख डॉलर (लगभग 21 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम राशि निकाल ली है।दरअसल, एक ओर जहां पहले से ही श्रीलंका की सरकार जूझ रही है, कोलंबो द्वारा 46 अरब डॉलर के विदेशी ऋण का भुगतान न कर पाने के बाद 2022 में आए भीषण आर्थिक संकट से उबरने की कोशिश कर रहा है। वहीं, इस बीच यह साइबर हमला श्रीलंका के लिए एक बड़ा झटका है।सरकार के मुताबिक, यह देश के किसी सरकारी संस्थान में अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल चोरी है। वित्त मंत्रालय के सचिव हर्षना सुरियाप्पेरुमा ने कहा कि यह सेंधमारी ईमेल के माध्यम से की गई थी और अधिकारियों ने इस साल की शुरुआत में ही हैकिंग के प्रयासों का पता लगाया था। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।राजधानी में पत्रकारों से बात करते हुए वित्त मंत्रालय के सचिव हर्षना सुरियाप्पेरुमा ने बताया कि यह पैसा ऑस्ट्रेलिया को ऋण चुकाने के लिए था। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सार्वजनिक ऋण प्रबंधन कार्यालय (पीडीएमओ) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।डकवर्थ ने X कार्यक्रम में कहा, “श्रीलंका के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं, जो जांच में सहायता कर रहे हैं।”

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading