सोने चांदी के आयात पर बढ़ाई गई कस्टम ड्यूटी- 13 मई को भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला. फिर महंगे हो जाएंगे सोना चांदी

सोने चांदी के आयात पर बढ़ाई गई कस्टम ड्यूटी- 13 मई को भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला. फिर महंगे हो जाएंगे सोना चांदी kshititech

सोने चांदी के आयात पर बढ़ाई गई कस्टम ड्यूटी- 13 मई को भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति ६देशभर में आज से सोना, चांदी और प्लैटिनम की कीमतें काफी बढ़ जाएंगी। सरकार ने बुधवार को सोना और चांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दिया है। सरकार के इस फैसले से सोना, चांदी और अन्य कीमती धातुओं का आयात महंगा हो जाएगा, जिसकी सीधा असर सोने-चांदी की खुदरा कीमतों पर देखने को मिलेगा। सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि नई इंपोर्ट ड्यूटी की दरें 13 मई, 2026 से लागू कर दी गई हैं। इनमें, सोना, चांदी, प्लैटिनम, ज्यूलरी के पुर्जों (Findings) और कीमती धातुओं से जुड़े औद्योगिक आयात पर ज्यादा शुल्क लगेगा।मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद सोने और चांदी पर वसूली जाने वाली इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़कर 15% हो गई है। सरकार के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य सोना-चांदी की खरीदारी पर रोक लगाना है, ताकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ रहे दबाव को कम किया जा सके। सरकार ने अपने ताजा फैसले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से तय मात्रा के कोटे के तहत आयात किए जाने वाले सोने पर भी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है, पहले इस पर रियायती दरों पर ड्यूटी लगाई जाती थी।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading