राजस्थान के खाटू श्याम जी के मंदिर में भी बनेगा कॉरिडोर- बदलेगा खाटू धाम का स्वरूप.नए मास्टर प्लान पर स्टेट सेक्रेटरी शुचि त्यागी ने मानवेंद्र सिंह चौहान के साथ किया पूरे स्थल का निरीक्षण


राजस्थान के खाटू श्याम जी के मंदिर में भी बनेगा कॉरिडोर- बदलेगा खाटू धाम का स्वरूप.नए मास्टर प्लान पर स्टेट सेक्रेटरी शुचि त्यागी ने मानवेंद्र सिंह चौहान के साथ किया पूरे स्थल का निरीक्षण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत देश के राजस्थान राज्य के खाटू श्याम जी में स्थापित बाबा खाटू श्याम जी का भव्य मंदिर अब नए स्वरूप में नजर आएगा तथा राजस्थान सरकार ने खाटू श्याम मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इसे कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का निर्णय ले लिया है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन की पर्यटन विभाग एवं देव स्थान विभाग की सचिव शुचि त्यागी ने श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मानवेंद्र सिंह चौहान सहित स्थानीय जिला स्तर के अधिकारियों के साथ पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया तथा एक-एक बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इसे मास्टर प्लान के रूप में विकसित करने की बात कही तथा इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में दर्शन करने आने वाले लोगों की दर्शन व्यवस्था एवं आगंतुक श्रद्धालुओं की विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई सती मंदिर कमेटी को भी उपरोक्त मास्टर प्लान के काम में सहयोग करने का आग्रह किया इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से मानवेंद्र सिंह चौहान ने भी शासन द्वारा प्रस्तावित कॉरिडोर एवं मास्टर प्लान पर अपनी सहमति देते हुए श्रद्धालु भक्तों की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सहयोग करने का भी आश्वासन दिया

