दूसरी बार कोरबा में लहराएगी कांग्रेस अपना परचम- विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत ने बुलाई कोरबा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की आवश्यक बैठक, 22 अप्रैल को जिला कांग्रेस कार्यालय में होगी बैठक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर भारी उत्साह

दूसरी बार कोरबा में लहराएगी कांग्रेस अपना परचम- विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत ने बुलाई कोरबा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की आवश्यक बैठक, 22 अप्रैल को जिला कांग्रेस कार्यालय में होगी बैठक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर भारी उत्साह kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत
दूसरी बार कोरबा में लहराएगी कांग्रेस अपना परचम- विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत ने बुलाई कोरबा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की आवश्यक बैठक, 22 अप्रैल को जिला कांग्रेस कार्यालय में होगी बैठक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर भारी उत्साह kshititech
कोरबा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की चुनावी तैयारियां जोरों से

दूसरी बार कोरबा में लहराएगी कांग्रेस अपना परचम- विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत ने बुलाई कोरबा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की आवश्यक बैठक, 22 अप्रैल को जिला कांग्रेस कार्यालय में होगी बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- कोरबा लोकसभा क्षेत्र में दूसरी बार कांग्रेस का परचम लहराने के लिए तैयार कांग्रेस पार्टी ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी तैयारीयो को गति देने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है, तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योत्सना महंत जहां दूसरी बार कोरबा लोकसभा क्षेत्र से सांसद पद की प्रत्याशी हैं, तो वहीं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विगत दिनों बनाई गई कोरबा लोकसभा क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति के लगभग ढाई सौ सदस्यों की एक आवश्यक बैठक 22 अप्रैल सोमवार को सुबह 10:00 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित की है, तथा इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष महंत के साथ ही कांग्रेस के नेता मौजूद रहेंगे तथा इस बैठक में चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के अलावा कोरबा जिले से संबंधित आयोग/ मंडल के पूर्व सदस्य,प्रदेश के पदाधिकारी, जिला, जनपद, नगरीय निकायों के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को भी आहूत किया गया है तथा 22 अप्रैल को होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में आने वाले चुनाव को लेकर जहां ठोस रणनीति बनाई जाएगी तो वहीं प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस पार्टी की टीम तैयार करने की दिशा में भी निर्णय लिया जाएगा एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने चुनाव संचालन समिति सहित बैठक में अपेक्षित सभी सम्माननीय सदस्यों को आवश्यक रूप से पहुंचने की भी अपील की

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading