शक्ति जिले में महंगाई पर बिफ़री कांग्रेस- 15 मई को प्रेस वार्ता में अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा- देश को संभाल नहीं पा रहे हैं मोदी जी. कांग्रेस पर मंगलसूत्र छिनने का आरोप लगाने वाली पार्टी के प्रधानमंत्री आज लोगों से कह रहे शादी ब्याह में मत खरीदो गहने. मोदी राज में 50 गुना महंगा हुआ सोना

शक्ति जिले में महंगाई पर बिफ़री कांग्रेस- 15 मई को प्रेस वार्ता में अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा- देश को संभाल नहीं पा रहे हैं मोदी जी. कांग्रेस पर मंगलसूत्र छिनने का आरोप लगाने वाली पार्टी के प्रधानमंत्री आज लोगों से कह रहे शादी ब्याह में मत खरीदो गहने. मोदी राज में 50 गुना महंगा हुआ सोना kshititech
15 मई को जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की पत्रकार वार्ता
शक्ति जिले में महंगाई पर बिफ़री कांग्रेस- 15 मई को प्रेस वार्ता में अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा- देश को संभाल नहीं पा रहे हैं मोदी जी. कांग्रेस पर मंगलसूत्र छिनने का आरोप लगाने वाली पार्टी के प्रधानमंत्री आज लोगों से कह रहे शादी ब्याह में मत खरीदो गहने. मोदी राज में 50 गुना महंगा हुआ सोना kshititech
15 मई को जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की पत्रकार वार्ता
शक्ति जिले में महंगाई पर बिफ़री कांग्रेस- 15 मई को प्रेस वार्ता में अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा- देश को संभाल नहीं पा रहे हैं मोदी जी. कांग्रेस पर मंगलसूत्र छिनने का आरोप लगाने वाली पार्टी के प्रधानमंत्री आज लोगों से कह रहे शादी ब्याह में मत खरीदो गहने. मोदी राज में 50 गुना महंगा हुआ सोना kshititech
15 मई को जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की पत्रकार वार्ता

शक्ति जिले में महंगाई पर बिफ़री कांग्रेस- 15 मई को प्रेस वार्ता में अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा- देश को संभाल नहीं पा रहे हैं मोदी जी. कांग्रेस पर मंगलसूत्र छिनने का आरोप लगाने वाली पार्टी के प्रधानमंत्री आज लोगों से कह रहे शादी ब्याह में मत खरीदो गहने. मोदी राज में 50 गुना महंगा हुआ सोना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -विगत सप्ताह से देश में बढ़ी बेतहाशा महंगाई एवं 15 मई को डीजल पेट्रोल के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर शक्ति जिले में कांग्रेस भी आक्रामक हुई है। 15 मई को सुबह स्थानीय शासकीय विश्रामगृह में जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता के मुख्य वक्ता अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह थे। एवं इस दौरान चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव.जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू। कांग्रेस जिला कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे. पत्रकार वार्ता का संचालन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने आगंतुक सभी पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए पत्रकार वार्ता के विषय पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने बताया कि आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है।जिसमें प्रमुख वक्ता पत्रकार वार्ता के विषय पर कांग्रेस पार्टी की भावनाओं से आप सभी को अवगत कराएंगे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा किप्रधानमंत्री मोदी की कल देशवासियों से की गयी अपील ने देशवासियों के जख्मों पर नमक डालने का काम किया। पिछले 2 माह से डीजल, पेट्रोल, गैस के संकट से जूझ रही तथा महंगाई की मार झेल रहे लोगों से प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने किसानों को सलाह दिया कि खेती में उर्वरक का उपयोग कम करें। उन्होंने देश के कामकाजी वर्ग को सलाह दिया कि वर्क फॉर्म होम करिए। ऑफिस मत जाईये। उन्होंने देश की महिलाओं को सलाह दिया खाद्य तेल कम उपयोग करे, गैस का उपयोग कम करे। उन्होंने देशवासियों से कहा सोना मत खरीदे। उन्होंने लोगों से कहा विदेश यात्रा मत करे।उर्वरक नहीं मिलने पर किसानों की उत्पादकता घट रही है। राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी कह रहे कि किसान उर्वरकों का उपयोग कम करे जबकि देश में पिछले सात साल से उर्वरकों की कमी है। प्रधानमंत्री उर्वरक की व्यवस्था करने के बजाय बार-बार किसानों से यूरिया की खपत कम करने की अपील करते रहे है। किसानों की आय दुगुनी करने का वादा था लेकिन उर्वरक नहीं मिलने तथा महंगा उर्वरक खरीदने के कारण किसान कर्जदार हो रहे. उत्पादकता घट रही। हमारे छत्तीसगढ़ में 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों की आवष्यकता है लेकिन राज्य सरकार अभी तक 51 हजार मीट्रिक टन उर्वरक ही सोसायटियों तक पहुंचा पायी है। कुल जरूरत का मात्र 30 फिसदी अभी भी 70 फिसदी उर्वरक सोसायटियों तक नहीं पहुंचा है।देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो देश की उत्पादकता को कम करने पर तुले हुए है।मोदी नागरिकों को काम नहीं करने की सलाह दे रहे मोदी कह रहे कि वर्क फार्म होम करिए, काम पर मत जाइए, मोदी जी के इस सलाह से फिल्ड में काम करने वाले, गली कूचे में घूमकर सामान बेचने वाले, फेरी लगाने वाले क्या करेंगे?देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने कहा था आराम हराम है। मोदी कह रहे काम मत करो घर में बैठो।

महंगाई के कारण वैसे ही किचन का बजट बिगड़ा हुआ

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मोदी कह रहे तेल मत खाओ, जबकि मोदी राज में किचन का बजट बिगड़ा हुआ है। खाद्य सामाग्री के दाम इतने बढ़े हुए है कि तेल क्या गृहणियां हर चीज के बजट में कटौती कर रही है। नावश्यक सामाग्री के दाम मनमोहन सरकार की तुलना में मोदी राज में बेतहाशा बढ़ी। राघवेंद्र सिंह ने साल 2013 एवं साल 2026 के बीच के महंगाई के आंकड़ों को तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत करते हुए बताया किवर्ष 2013 से वर्ष 2026 मेंआटा (10 किलो) 210 रूपये था जो आज 530 रूपये हो गया है।चावल 30-36 रू. किलो था जो आज 50-65 रू. किलो हैफुल क्रोम दूध 39 रूपये किलो था जो आज 66 रूपये किलो हैदेसी घी 300 रूपये किलो था जो आज 1080 रूपये किलो है।सरसों तेल 52 रूपय-260 रूपयेअरहर दाल 70-80 रूपये-160-170 रूपये.रसोई गैस₹410 थी जो आज ₹1000 है.पेट्रोल₹66 लीटर था जो आज ₹100 लीटर है डीजल₹52 लीटर था जो आज 95 रुपए लीटर है रिफाइंड तेल86 रूपये-175 रूपये.फल्ली दाना 60 रूपये-135 रूपये।उड़द दाल 64 रूपये-120 रूपयेमूंग दाल 62 रूपये-130 रूपयेमसूर दाल 47 रूपये-90 रूपये.
चना दाल 40 रूपये-90 रूपयेजीरा 220 रूपये-1450 रूपये
गेहूं 22 रूपये-36-40 रूपये।विभिन्न साबुनों के दाम में 22 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।दवाई के दाम में 32 प्रतिात की बढ़ोत्तरी हो गई।

2013 की तुलना में मोदी राज में सोना 50 गुना महंगा

2013 में जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब भारत में सोने की कीमत 28500 से 29600 रू. प्रति ग्राम था। आज 2026 में आज सोने का भाव 152130 रू. प्रति 10 ग्राम है। 12 सालों में मोदी राज महंगाई बेतहाशा बढ़ने का अंदाजा सोने की कीमत से लगाया जा सकता है कि सोना 50 गुना महंगा हुआ है।देश की महिलाओं के मंगलसूत्र छीनने का डर दिखाने वाले मोदी ने देश की महिलाओं के मंगलसूत्र ही नहीं अंगूठी, मांगटीका, हार, सोने की चैन सब छीनना चाह रहे।

मोदी खुद विदेश यात्रा पर करोड़ो फूंक रहे

अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जब से प्रधानमंत्री बने है उन्होने 70 देषों के विदेश यात्रा पर लगभग 815 करोड़ रू. खर्चा किया है तथा 300 से अधिक दिन विदेशों में बिताया है, उनका निजी विमान जिसमें वे चलते है उसकी कीमत 8400 करोड़ रू. है। 15 तारीख से वे फिर विदेश यात्रा पर जा रहे है।

मोदी राज में पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़े

मोदी सरकार बनने के बाद पेट्रोल के दाम 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 100 रु. प्रति लीटर के पार हो गए हैं जबकि डीजल के दाम 55 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 95 रु. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। बीते 12 सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर कर लगाकर 47 लाख करोड़ रुपए जनता की जेब से निकाले गए हैं।जब क्रूड ऑयल 19 डॉलर प्रति बैरल था तब भी पेट्रोल, डीजल 100 रू. में बेच रहे थे, अब क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल है तब प्रधानमंत्री जनता को उस कमाई से राहत देने के बजाय पेट्रोल, डीजल बचाने की अपील कर रहे।छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में सरगुजा, जैसे इलाकों में हफ्तों से डीजल, पेट्रोल की कमी से जनता जूझ रही। कमर्शियल गैस नहीं मिलने के कारण राज्य के अधिकांश स्टील उद्योग बंद पड़े है।

आम आदमी कर्जदार हुआ

भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल और नकारा साबित हुई है। अभी हाल ही में देश भर में हुई सर्वे में एक बात सामने आई है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों, रोजगार देने में असफलता, पेट्रोल, डीजल में मनमाना एक्साइज ड्यूटी, रेल यात्रा का महंगा होना, सड़कों पर टोल टैक्स के दरों में वृद्धि एवं आवश्यक वस्तुओं पर भी लगाई गई जीएसटी के चलते आम लोगों के आय एवं बचत घटी है और मुखिया को घर चलाने के लिए घर की आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए 77 प्रतिशत तक के ऋण लेने पड़े है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को कोई वास्ता नहीं। 12 सालो में मोदो सरकार ने क्रूड आयल भंडारण का एक भी केन्द्र नहीं बनायादेश में 12 सालों से मोदी की सरकार है, इन 12 सालों में मोदी की सरकार ने क्रूड ऑयल भंडारण के लिए एक भी भंडार नहीं बनाये। देश में इस समय कुल 3 भंडारण केंद्र है, पहला विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में इसका निर्माण 2008 से 2014 के बीच हुआ। दूसरां मंगलुरू, कर्नाटका में इसका निर्माण 2009 से 2016 के बीच हुआ। तीसरा पेडूर, कर्नाटका इसका निर्माण भी यूपीए सरकार ने कराया 2010 में। देश की कुल तेल और गैस भंडारण क्षमता 5.33 मिलियन टन है। पूरे का निर्माण कांग्रेस की यूपीए सरकार ने किया। मोदी सरकार ने क्या किया ? यह भंडारण केंद्र इसलिए बनाये जाते है ताकि युद्धकाल में, संकट काल में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमते बढ़ने का प्रभाव देश पर न पड़े। आज देश में गैस, पेट्रोल-डीजल का संकट है तो इसके पीछे मोदी सरकार की लापरवाही है।

मोदी अपने नेताओं को कहे डीजल बचाये

मोदी की अपील के बाद भाजपाई, मंत्री, विधायक, पदाधिकारी, साइकिल से चले डीजल-पेट्रोल बचाये। प्रधानमंत्री की सलाह पर अमल पहले उनके दल के लोगों को करना चाहिए, उसके बाद आम जनता से अपेक्षा करे। अपना तथा अपने मंत्रियो, मुख्यमंत्रियो, राज्य के मंत्रियो के काफिले को खत्म करें।

मोदी से देश नहीं संभल रहा

जब मनमोहन सरकार थी तब देश दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था थी, मोदी राज में यह 6वें स्थान पर पहुंच गया है।प्रधानमंत्री मोदी से देश नहीं संभल रहा, देश ने पहले भी अनेकों ऐसे संकट देखे है, तब भारत की तत्कालीन सरकारों ने सूझबूझ से इन समस्याओं का सामना किया था। मोदी ने तो आज तक इस वैश्विक संकट पर विपक्षी दलों की बैठक तक नहीं बुलाई। जब उनसे स्थितियां नहीं संभल रही तो देश की जनता से कम उपयोग की अपील कर रहे है।

प्रातिक्रिया दे