*G L NEWS*छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गिरधर जायसवाल का सरकार पर बड़ा आरोप,गिरधर ने कहा- युक्तिकरण के बहाने बच्चों को किया जा रहा शिक्षा से वंचित, स्कूल हो जाएंगे बंद, सरकार खोलेंगी शराब की दुकाने, 10 हजार स्कूलों के बंद होने का कौन होगा जिम्मेदार

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गिरधर जायसवाल का सरकार पर बड़ा आरोप,गिरधर ने कहा- युक्तिकरण के बहाने बच्चों को किया जा रहा शिक्षा से वंचित, स्कूल हो जाएंगे बंद, सरकार खोलेंगी शराब की दुकाने, 10 हजार स्कूलों के बंद होने का कौन होगा जिम्मेदार kshititech
जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के प्रवक्ता एडवोकेट गिरधर जायसवाल

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गिरधर जायसवाल का सरकार पर बड़ा आरोप,गिरधर ने कहां- युक्तिकरण के बहाने बच्चों को किया जा रहा शिक्षा से वंचित, स्कूल हो जाएंगे बंद, सरकार खोलेंगी शराब की दुकाने

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती – छत्तीसगढ़ की विष्णु देव की सरकार द्वारा वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के किये जा रहे युक्तिकरण मामले को लेकर राजनीतिक गरमा गई है, राज्य की विपक्षी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस ने जहां इस युक्तिकरण पर निशाना साधा है,एवम सरकार के इस निर्णय पर आक्रामक हो चली है, शक्ति जिले में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता एवं सीनियर एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है, एक ओर मंहगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, वहां सरकार शिक्षा में युक्तियुक्तकरण के नाम पर छत्तीसगढ़ के बच्चो को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर रही हैं

जिला कॉग्रेस के प्रवक्ता एवँ शिक्षा विभाग जिला शिक्षा सकती के विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में दस हजार से अधिक स्कूलों को युक्ति युक्तकरण के नाम बन्द किया जाना सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से चिंताजनक हैं,बल्कि यह भारत के सविधान औऱ शिक्षा के अधिकार कानून 2009 का भी सीध उलंघन हैं श्री जायसवाल ने कहा कि शिक्षा के अधिकार कानून में मुख्य रुप से 6वर्ष से 14व र्ष तक के बच्चों को निशुल्क औऱ अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है,धारा 6 में बताया गया है कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, कि वह हर मुहल्ले में ऐसा स्कूल उपलब्ध कराए जहां बच्चा सुरक्षित एवँ सुगमता से पहुंच सके नियम 5-1 में प्राथमिक विद्यालय 1किमी औऱ उच्च प्राथमिक विद्यालय 3 किमी के भीतर होने चाहिए,जब स्कूलों को बन्द करके बन्द करके बच्चों को 2-3 किलोमीटर दूर भेजा जा रहा है तो बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में बाधित करना है छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम आदिवासी गरीब औऱ लड़कियों के लिए शिक्षा को औऱ मुश्किल बना देगा,युक्तियुक्तकरण वास्तव में एक तरह से न तो न्याय संगत हैं और न ही सवैधानिक है

जिला कांग्रेस शक्ति के प्रवक्ता एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए पंचायत औऱ समुदाय सेशिक्षक संघ से विचार विमर्श करे और शिक्षा के अधिकार कानून का पालन करने सुनिश्चित करें जिला सकती भी इससे प्रभावित हैछत्तीसगढ़ सरकार विधानसभा चुनाव में बेरोजगार युवाओं को 33 हजार शिक्षक भर्ती करने का लॉलीपॉप देकर वोट हासिल कर सरकार बना ली अब बेरोजगारी बढ़ती जा रहा है युक्तियुक्तकरण से हेडमास्टर रसोइया सफाई कर्मचारी सहित 4000 स्व सहायता समूह खत्म 5कक्षा के लिये 5 शिक्षक का कॉन्सेप्ट खत्म कुल मिलाकर शिक्षा में निजीकरण को बढ़ावा देना है नई शराब दुकान खुलेंगी छत्तीसगढ़ में हमेशा शराब बंदी का संकल्प लेने वाली पार्टी शराब दुकान खोलकर कर बिहार राज स्थापित करना चाहतीं है,श्री जायसवाल ने कहा कि जन मानस को यह समझना जरूरी हैं चुनाव के समय हिदू मुस्लिम का खौप दिखकर लुभावने काम बताकर धोखा कर वोट लेकर जीत लेती हैं उसके बाद ठीक उसका उल्टा काम करती हैं

Back to top button