चलो खाटू धाम- आज ही करवाये अपना पंजीयन, खाटू धाम में होने वाले अलंकरण समारोह के लिए पंजीयन हुआ प्रारंभ,15 अप्रैल तक अग्रवाल बंधु करवा सकते हैं अपना अग्रिम पंजीयन, 12 जून को खाटू नगरी में होगा द्वितीय अंतरराष्ट्रीय अलंकरण समारोह, पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पंजीयन प्रारंभ

खाटू धाम में 12 जून 2025 को होने वाला अलंकरण समारोह का आमंत्रण
खाटू धाम में 12 जून 2025 को होने वाला अलंकरण समारोह का आमंत्रण
खाटू धाम में 12 जून 2025 को होने वाला अलंकरण समारोह का आमंत्रण

खाटू धाम में होने वाले अलंकरण समारोह के लिए पंजीयन हुआ प्रारंभ,15 अप्रैल तक अग्रवाल बंधु करवा सकते हैं अपना अग्रिम पंजीयन, 12 जून को खाटू नगरी में होगा द्वितीय अंतरराष्ट्रीय अलंकरण समारोह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर

सक्ती- आगामी 12 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा खाटू नगरी राजस्थान में द्वितीय अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है, जिसके लिए दुनिया भर के अग्रवाल बंधु जो इस अलंकरण समारोह में शामिल होना चाहते हैं वे अपना अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं, तथा पूरे आयोजन को लेकर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जहां पूरी संस्था तैयारी में जुटी हुई है, तो वहीं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के इस अलंकरण समारोह में अग्रवाल समाज की 36 अलग-अलग क्षेत्र में सफलताएं अर्जित करने वाली महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा,अंतर्राष्ट्रीय द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह 2025 मे शामिल होने बाबत मार्गदर्शिका निम्नाकित है

01- कार्यक्रम स्थल- श्री श्याम अर्पण “छत्तीसगढ़ भवन”, कोतवाली रोड, खाटू श्याम जी, सीकर (राजस्थान) होंगा

02- अग्र बंधुओ का आगमन : 12 जून 2025 गुरुवार प्रातः 11 बजे से,एवम वापसी : 13 जून 2025 शुक्रवार दोपहर लंच के बाद होंगी

03- आगंतुकों के लिए डेलीगेट फीस : संस्था के यथा निर्दिष्ट “क्यू आर कोड / बैंक एकाउंट” के माध्यम से नियत डेलीगेट फीस का अग्रिम भुगतान, यथा निर्दिष्ट नियत तिथि तक करके, आपको अग्रिम पंजीयन कराना होगा —

04- 12 जून 2025 को सुबह 11 बजे से 13 जून 2025 को दोपहर लंच तक रुकने वालों के लिए डेलीगेट फीस 3100/-रुपये प्रति व्यक्ति होगी। (इसमे आवास व्यवस्था उपलब्ध हैं।)

05- केवल 12 जून 2025 के कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्थानीय लोगों के लिये डेलीगेट फीस 1100/-रुपये प्रति व्यक्ति होगी। (इसमे आवास व्यवस्था उपलब्ध नहीं हैं।)

06- अलंकरण समारोह के सहयोगी “प्रायोजक परिवार” के दो व्यक्तियों के लिए, एक डबल बेडरूम की व्यवस्था निःशुल्क होगी। उक्त के अलावा प्रति अतिरिक्त व्यक्ति के लिए डेलीगेट फीस 3100/-रुपये प्रति व्यक्ति देय होगी।

07- “चयनित परिवार” के दो व्यक्तियों के लिए, एक डबल बेडरूम की व्यवस्था निःशुल्क होगी। उक्त के अलावा प्रति अतिरिक्त व्यक्ति के लिए डेलीगेट फीस 3100/;रुपये प्रति व्यक्ति देय होगी।

08- पूछताछ सुविधा : कार्यक्रम से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत पूछताछ, केंद्रीय मुख्यालय के मुख्य प्रबंधक आलोक चौधरी के व्हाट्स एप नंबर: 9378196678 पर की जा सकती है।एवम आयोजन स्थल पर प्रवेश (डेलीगेट कार्ड) द्वारा ही होगा।

09- अग्रिम पंजीयन शुल्क राशि भेजने के लिए बैंक विवरण-अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन:बैंक एवं शाखा का नाम: बैंक ऑफ इंडिया, मिशन रो शाखा, कोलकाता।खाता संख्या: 401410110005043,यूपीआई आईडी: 9775791111@okbizaxis

आईएफएससी कोड:BKID0004014 है

एवम पूरे कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता के मोबाइल संपर्क नंबर-97757 91111
,9775791111 से प्राप्त कर सकते हैं

खाटू धाम में 12 जून 2025 को होने वाला अलंकरण समारोह का आमंत्रण

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading