भ्रष्ट अफसरों पर CM का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा. मुख्यमंत्री की चेतावनी से मचा अधिकारियों में हड़कंप

भ्रष्ट अफसरों पर CM का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार को लेकर सख्त तेवर दिखाए हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मुहर्रम और NEET परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में CM योगी ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने अफसरों को दो टूक निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से भ्रष्टाचारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।CM योगी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अधिकारी खुद कार्रवाई नहीं करेंगे, तो वे एक ही दिन में 100 से अधिक अधिकारियों को निलंबित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि शासन की प्राथमिकता जीरो टॉलरेंस है और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।बैठक में कानून-व्यवस्था, त्योहारों की तैयारी, परीक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए। CM योगी ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही, भ्रष्टाचार और निष्क्रियता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading