


शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक- 12 नवधा चौक के नागरिक 30 दिसंबर को मनाएंगे सांसद जी का जन्मदिन,भाजपा महामंत्री गोविंद देवांगन ने करी वार्ड वासियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- 30 दिसंबर को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के जन्मदिन के मौके पर नगर पालिका परिषद शक्ति क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक- 12 नवधा चौक में वार्ड की पार्षद श्रीमती विजया लखन देवांगन के नेतृत्व में वार्ड के नागरिकों द्वारा सांसद जी का जन्मदिन सुबह 10:00 बजे केक काटकर मनाया जाएगा, इस अवसर पर जहां सेवा के तथा रचनात्मक कार्य होंगे तो वहीं पार्षद पुत्र एवं भाजपा नगर मंडल शक्ति के महामंत्री गोविंद देवांगन ने बताया कि सांसद जी के जन्मदिन के मौके पर पूरे वार्ड में सेवा के कार्य किए जाएंगे, साथ ही समस्त वार्डवासी नवधा चौक में एकत्रित होकर सुबह 10:00 बजे केक काटेंगे एवं सभी का मिष्ठान्न से मुंह मीठा कराया जाएगा तथा इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भी उपस्थित रहेंगी, भाजपा नगर मंडल शक्ति के महामंत्री गोविंद देवांगन ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद सदैव वार्ड क्रमांक- 12 एवं पूरे शहर के प्रति सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रही हैं,तथा शहर में विकास के कार्यों के लिए भी वे निरंतर छत्तीसगढ़ शासन से प्रयास कर यहां स्वीकृति दिला रही हैं



