शक्ति जिले के बच्चों ने सीबीएसई में लहराया परचम. चैंबर पदाधिकारी विकास अग्रवाल की बिटिया प्रणवी ने हासिल किया 97. 25% अंक तो वहीं भाजपा जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल की मेधावी बिटिया आराध्या ने हासिल किया 97% अंक.जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति की क्षमां अग्रवाल एवं वंश अग्रवाल ने भी हासिल की सफलता






शक्ति जिले के बच्चों ने सीबीएसई में लहराया परचम. चैंबर पदाधिकारी विकास अग्रवाल की बिटिया प्रणवी ने हासिल किया 97. 25% अंक तो वहीं भाजपा जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल की मेधावी बिटिया आराध्या ने हासिल किया 97% अंक.जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति की क्षमां अग्रवाल एवं वंश अग्रवाल ने भी हासिल की सफलता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बुधवार को 12वीं सीबीएसई बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणामों में शक्ति जिले के बच्चों ने परचम लहराया है।शक्ति शहर के की प्रतिष्ठित फर्म सूरजभान मांगेराम के संचालक एवं चैंबर पदाधिकारी विकास अग्रवाल विकी की मेधावी बिटिया प्रणवी अग्रवाल ने एनएच गोयल इंटरनेशनल स्कूल रायपुर से 12वीं सीबीएसई बोर्ड में 97.5% अंक अर्जित कर पूरे शहर को गौरवान्नित किया है। तो वहीं उनकी सफलता पर अग्रवाल सभा। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है
भाजपा जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल की बिटिया आराध्या ने हासिल किया 97% अंक
शक्ति -शक्ति जिले के नगर पंचायत डभरा क्षेत्र निवासी एवं भाजपा के जिला महामंत्री समाजसेवी दीपक अग्रवाल तथा श्रीमती कविता अग्रवाल की मेधावी बिटिया आराध्या अग्रवाल ने एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा से 12वीं सीबीएसई बोर्ड में 97% अंक अर्जित कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। तो वहीं उनकी सफलता पर भारतीय जनता पार्टी जिला शक्ति सहित सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति की क्षमां अग्रवाल ने हासिल किए 96.4% अंक
शक्ति -शक्ति शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी खुशबू गारमेंट्स के संचालक कमल अग्रवाल एवं समाजसेवीका श्रीमती सरिता अग्रवाल की मेधावी बिटिया क्षमां अग्रवाल ने शक्ति के कंचनपुर स्थित जिंदल वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं सीबीएसई में 96.4% अर्जित कर पूरे शक्ति का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है
जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति के वंश अग्रवाल ने हासिल किए 95.2 प्रतिशत अंक
शक्ति शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी खुशबू गारमेंट के संचालक स्वर्गीय श्री राजेश अग्रवाल एवं श्रीमती बरखा अग्रवाल के सुपुत्र वंश अग्रवाल ने 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे जिले को गौरवनीत किया है। वंश की सफलता पर जिंदल वर्ल्ड स्कूल परिवार सहित अग्रवाल समाज में भी उन्हें बधाई दी है







