लिटिल फ्लावर स्कूल के बच्चों ने भी लिया संकल्प-नशे के प्रति जागरूकता का सबसे बड़ा अभियान-दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान 2026 के अंतर्गत लिटिल फ्लावर स्कूल में जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित. बच्चे भी लोगों को करेंगे नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक






नशे के प्रति जागरूकता का सबसे बड़ा अभियान-दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान 2026 के अंतर्गत लिटिल फ्लावर स्कूल में जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान 2026 के अंतर्गत लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती में बी.के. तुलसी, बी.के. कमला, बी.के. प्रेम शंकर एवं बी.के. राजा की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए नशामुक्ति जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, उसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति की प्रतिज्ञा ली तथा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
विद्यालय के डायरेक्टर टी.पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस शेख ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं जागरूकता का विकास ही समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सबसे प्रभावी कदम है। प्राचार्य संध्या सोनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा








