

ट्रैफिक अलर्ट-23 अप्रैल को शक्ति से होकर गुजरने वाले छोटे -बड़े वाहनों के लिए प्रशासन ने जारी की सूचना, पीएम मोदी के होने वाले कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था की गई डायवर्ट, सभा स्थल पर प्रवेश करने के लिए जारी हुए दिशा- निर्देश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- शक्ति जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय के ठीक सामने 23 अप्रैल को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा कार्यक्रम को लेकर 21 अप्रैल को जिला पुलिस प्रशासन ने यातायात आवागमन व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, तथा इन दिशा- निर्देशों के तहत जहां मोदी की सभा में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से राष्ट्रीय राजमार्गों में होने वाले आवागमन को डाइवर्ट कर दिया गया है, तो वही सभा स्थल पर भी प्रवेश करने के लिए अनेकों दिशा निर्देश जारी किए गए हैं
शक्ति जिला पुलिस प्रशासन ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार के दिनांक 23.04.2024 को सक्ती प्रवास के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार है
01- पार्किंग नं. 01 व 02 में व्हीआईपी एवं मिडिया के लिये व्यवस्था की गयी है।
02- बाराद्वार तरफ से आने वाली वाहनो को पार्किंग नं. 03 से पार्किंग नं. 07 में व्यवस्था
की गयी है।
03- सक्ती, खरसिया, जैजैपुर तरफ से आने वाली वाहनो को पार्किंग नं. 08 से पार्किंग नं.
20 में व्यवस्था की गयी है
04- बिलासपुर एवं चांपा से आने वाली भारी वाहन हथनेवरा पाइंट से परिवर्तन होकर
बम्हनीडीह, बिर्रा, हसौद, ड़भरा, चंद्रपुर होते रायगढ़ जावेगी।
05- रायगढ़ की ओर से आने वाले भारी वाहन कंचनपुर चौंक सक्ती से डंडाई, नगरदा,
सिवनी, चांपा होते बिलासपुर की ओर जावेगी।
06- बिलासपुर की ओर से आने वाली छोटी वाहन बाराद्वार जैजैपुर चौंक से डूमरपारा,
डेरागढ़, रेल्वे फाटक जेठा होते सक्ती रायगढ़ जावेगी।
07- सक्ती तरफ सेे आने वालरी छोटी वाहन जेठा फाटक से डेरागढ, डूमर चौक, बाराद्वार
जैजैपुर चौक से बिलासपुर की ओर जावेगी।
जिला पुलिस का निर्देश-पीएम प्रोग्राम के दौरान आम सभा स्थल पर ‘‘प्रतिबंधित वस्तुएं‘‘ ऐसे सामान ना लेकर आएं
01- बीडी, सिगरेट, तंबाकु, गुटखा, पान मसाला इत्यादि
02- माचिस, लाईटर, लेजर इत्यादि अग्नि सामाग्री
03- चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, आलपिन, पेचकस, प्लाश इत्यादि धारदार वस्तुएं।
04- कोल्ड्रिंक्स बोतल, कैन सभी बोतलबंद पेय पदार्थ एवं सभी ज्वलनशील सामाग्री।
05- खाने पीने की चीजें, टिफिन डिब्बा, थैला इत्यादि।
06- काला कपड़ा, सिक्का, भारी वस्तु इत्यादि
23 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की सभा को लेकर 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव सहित पुलिस के बड़े अधिकारी एवं शक्ति जिले के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से पहुंचकर सभा स्थल का निरीक्षण किया तथा अपने मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं



