चरणदास एवं ज्योत्सना महंत का चल रहा शक्ति विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा, सेक्टर प्रभारी ज़ोन प्रभारी एवम कार्यकर्ता से संपर्क कर रहे महंत दंपत्ति, गांव-गांव में हो रहा आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं ने कहा- 50000 वोटो से जीत दिलाने की हमारी है गारंटी, महंत दंपति ने कहा भरोसे की सरकार है आपकी कांग्रेस, बाराद्वार शहर में चरणदास के संपर्क में दिखा कार्यकर्ताओं में उत्साह, कांग्रेस नेता घनश्याम पांडेय, एडवोकेट मनोज जायसवाल एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंजू राठौर भी रही मौजूद

महंत दंपति के दौरे में शामिल कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल
19 अक्टूबर को डॉक्टर चरण दास महंत का बाराद्वार शहर एवं सेक्टर कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क कार्यक्रम
20 अक्टूबर को कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का शक्ति विधानसभा क्षेत्र में दौरा

चरणदास एवं ज्योत्सना महंत का चल रहा शक्ति विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा, सेक्टर प्रभारी ज़ोन प्रभारी एवम कार्यकर्ता से संपर्क कर रहे महंत दंपत्ति, गांव-गांव में हो रहा आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं ने कहा- 50000 वोटो से जीत दिलाने की हमारी है गारंटी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत निरंतर शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का सघन संपर्क कर रहे हैं, 19 अक्टूबर को जहां विधायक डॉ चरणदास महंत ने बाराद्वार शहर में सेक्टर/ज़ोन प्रभारियों की बैठक ली तो वही इस बैठक को कांग्रेस के नेता हरीश परसाई एवं अशोक अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की अपील की

तथा इस दौरान डॉक्टर चरण दास महंत के समक्ष कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार भूपेश बघेल सरकार ने जो काम किया है शक्ति विधानसभा क्षेत्र से 50000 मतों से आप विजई होंगे, वहीं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भी 20 अक्टूबर को शक्ति विधानसभा क्षेत्र के बस्ती बाराद्वार, डुमरपारा, डेरागढ़, रानीगांव, लवसरा, राजाभाटा,बेल्हाडीह,भद्रीपाली, परसदा,भक्तुडेरा एवं जेठा में संपर्क कर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को वोट देने की अपील की साथ ही श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि आज शक्ति विधानसभा क्षेत्र का विकास जिस तेजी से हुआ है एवं लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए महंत जी ने सदैव काम किया है तथा आप सभी पुनः शक्ति विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को अपना वोट करें इस दौरान श्रीमती महंत का जगह-जगह गांव में जहां आत्मीय स्वागत किया गया तो वहीं ढोल बाजे एवं आतिशबाजी के साथ भी कार्यकर्ताओं ने एवं ग्रामीण लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की वही श्रीमती महंत ने बस्ती बाराद्वार में कंकालिन दाई की पूजा अर्चना करते हुए दुर्गा पंडालो में भी जाकर मत्था टेका

साथ ही महंत दंपति के शक्ति विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सघन दौरे के दौरान जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है तो वहीं भारी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी अपने नेताओं को पुनः शक्ति विधानसभा क्षेत्र में जीत दिलाने हेतु तत्पर नजर आ रहे हैं,19 एवं 20 अक्टूबर को महंत दंपति के शक्ति विधानसभा क्षेत्र में हुए सघन दौरा कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह,नगर पंचायत बाराद्वार की अध्यक्ष श्रीमती रेशमा विजय सूर्यवंशी, नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, प्रेस क्लब बाराद्वार के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता सुनील जिंदल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम प्रसाद पांडेय, ऋषि कुमार राय,युवा नेता सूरज महंत एडवोकेट राकेश महंत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एडवोकेट मनोज जायसवाल, जनपद पंचायत शक्ति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजू राठौर, श्रीमती रूपा यादव, चांदराम बरेठ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

20 अक्टूबर को कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का शक्ति विधानसभा क्षेत्र में दौरा
20 अक्टूबर को कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का शक्ति विधानसभा क्षेत्र में दौरा

प्रातिक्रिया दे