शक्ति जिले में दिव्यांगों को मिले प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का हो रहा सफल प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य, उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा चल रहे कार्यक्रम, उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप 25 अक्टूबर तक होंगे आवेदन, शक्ति कलेक्टर तोपनो साहब के मार्गदर्शन में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर हुए अनेकों आयोजन, प्राकृतिक विपदाओं से निपटने तैयार है शक्ति जिले की एनडीआरएफ टीम




शक्ति जिले में दिव्यांगों को मिले प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का हो रहा सफल प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य, उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा चल रहे कार्यक्रम, उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप 25 अक्टूबर तक होंगे आवेदन, शक्ति कलेक्टर तोपनो साहब के मार्गदर्शन में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर हुए अनेकों आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-आत्मनिर्भर भारत अभियान अंतर्गत भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) अंतर्गत कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग सक्ती, जिला-सक्ती द्वारा विकासखण्ड डभरा अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय जागरूकता शिविर जनपद कार्यालय डभरा के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सक्ती एवं जिला रिसोर्स पर्सन द्वारा शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदाय कर खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उपस्थित बैंक के अधिकारियों द्वारा बैंकिंग सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस जागरूकता शिविर में कुल 64 हितग्राहियों द्वारा शामिल होकर योजना की जानकारी प्राप्त की गई। उक्त जागरूकता शिविर में महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग सक्ती, जिला रिसोर्स पर्सन (डीआरपी), भारतीय स्टेट बैंक डभरा, इंडियन बैंक डभरा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक डभरा तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी शामिल हुये
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
सक्ति-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे आईआईटी, एम्स, आईआईएम, एनएलयू, एमबीबीएस, एनआईटी, आदि में चयन उपरांत प्रवेश प्राप्त करने हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। सत्र 2025-26 के लिए पात्र अभ्यर्थी 25 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, जिला सक्ती में निर्धारित तिथि तक पंजीकृत डाक से अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्ते सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कलेक्टोरेट भवन, जिला-सक्ती (छ.ग.) से अथवा जिला सक्ती की वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in/ से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि समाप्ति पश्चात आवेदन स्वीकार नही किये जायेंगे। योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सक्ती, कलेक्टोरेट परिसर सक्ती, जिला-सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना हेतु पात्रता शर्तें निम्नानुसार रखी गई है – विद्यार्थी छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए, विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ राज्य हेतु अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल होना चाहिए, विद्यार्थी को उपरोक्त अनुसार उल्लेखित संस्थान में चयन की पात्रता के साथ ही चयनित होने का प्रमाण-पत्र एवं प्रवेश लेने हेतु संस्था द्वारा जारी सूचना पत्र होना चाहिये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पालक की वार्षिक आय रूपये 2.50 लाख से अधिक नही होना चाहिये, शासकीय सेवकों के आश्रित इस योजना के पात्र नही होंगे किन्तु चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बच्चे इस योजना का लाभ ले सकेंगे। आवेदन से संबंधित अन्य अधिक जानकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, जिला सक्ती से प्राप्त की जा सकती है।
चंद्रपुर के दरहाघाट में बाढ़ आपदा से बचाव के लिए मॉकड्रिल का हुआ आयोजन,किसी भी प्रकार की बाढ़ आपदा से निपटने शासकीय विभागों और आमजन को जागरूक होना जरूरीे – कलेक्टर
सक्ति- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग जिला सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में आज सुबह 10 बजे तहसील चंद्रपुर अंतर्गत दरहाघाट में बाढ़ आपदा से बचाव हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह मॉकड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए सभी संबंधित शासकीय विभागों और आमजन को जागरूक होना अतिआवश्यक है। बाढ़ आपदा जैसी परिस्थितियों में हमें किस तरह केे व्यवहार अपनाते हुए समास्याओं से बचना है इसके बारे में जानकारी होना आवश्यक है। उन्होने कहा कि बाढ़ आपदा जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, नगर सेना, स्वास्थ्य विभाग आदि का बहुत ही महत्वपूर्ण दायित्व होता है जिसके लिए सजग रहना आवश्यक है। कलेक्टर ने बताया कि आज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार के निर्देशानुसार चन्द्रपुर के दरहाघाट में जिला स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया गया। कलेक्टर श्री तोपनो ने आज जिले में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लिये एसडीआरएफ, पुलिस, नगर सेना, स्वास्थ्य विभाग एवं आपातकालीन सेवाएं की टीम एवं बाढ़ आपदा की टीम द्वारा बाढ़ आपदा सामग्री, लाइफ जैकेट, रस्सी, बोट, ओबीएम मशीन उपकरणों की जांच करने के पश्चात मॉक एक्सरसाइज का अभ्यास किया गया। बाढ़ आपदा टीम द्वारा अभ्यास के दौरान आपदा सामग्री का संचालन एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम द्वारा आपदा के समय स्वयं और दूसरों की जीवन रक्षा एवं सुरक्षित रहने के संबंध में जानकारी दी गई। बचाव और पुनर्वास प्रयासों के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। मॉकड्रिल के दौरान, बाढ़ आपदा टीम द्वारा कई महत्वपूर्ण बचाव अभियानों का अभ्यास किया गया। इनमें नदी में डूबने वाले व्यक्तियों का बचाव, तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों को निकालना शामिल था। इस अभ्यास में आधुनिक बचाव उपकरणों और तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे टीम को वास्तविक आपदा के समय इन उपकरणों का सही और प्रभावी उपयोग करने का अनुभव प्राप्त हो सके। मॉकड्रिल के दौरान स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को भी शामिल किया गया, ताकि उन्हें आपदा के समय सही कदम उठाने और बाढ़ आपदा टीम की सहायता करने की जानकारी मिल सके। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को घरों में उपलब्ध होने वाले सामग्रियों जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूव इत्यादि सामग्रियों का राप्टा बनाना एवं पीने वाले एक लीटर वाटर बॉटल को ऐयर टाईट कर लाईफ जैकेट बनाकर डूबते हुये व्यक्ति को बचाया जा सकता है का डेमो एसडीआरएफ के जवान और जिले के बाढ़ बचाव दल के जवान द्वारा दिखाया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रितेश सिंह राजपुत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, तहसीलदार श्री संजय मिंज, बाढ़ आपदा की टीम, एनसीसी कैडेटस, स्थानीय आमजन, गणमान्य नागरिक, स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे
रजत जयंती के अवसर पर दिव्यांगजनो को दिव्यांगता प्रमाण पत्र का किया गया वितरण
सक्ति-रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा अनेक जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाज कल्याण विभाग और जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगजनो को दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा का त्याग करने के लिए जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाया गया। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आज मेडिकल बोर्ड द्वारा 14 दिव्यांगजनो को तत्काल दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री सुनील कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल सहित विभिन्न हितग्राही और आमजन उपस्थित थे
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान का हो रहा आयोजन
सक्ति- जिला सक्ति में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत 24, 25 एवं 26 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान (पीएमएसएमए) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के 24 सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे है। इन शिविरों में 2 दिवसों में अब तक 575 से अधिक गर्भवती माताओं का पंजीयन कर उनका संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 64 से अधिक उच्च जोखिम समूह के महिलाओं को चिन्हांकित किया गया। इस अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की आवश्यक लैब जांच और अल्ट्रासोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही उच्च जोखिम गर्भावस्था के मामलों की पहचान कर उन्हें चिन्हांकित किया गया ताकि आगे भी उनकी नियमित निगरानी की जा सके। गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन एवं फोलिक एसिड की गोली और कैल्शियम सेवन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में एनीमिया निवारण और पोषण संबंधी परामर्श सत्र आयोजित किए गए जिनमें बढ़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। इस अभियान में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रत्येक केंद्र पर चिकित्सा टीमों ने गर्भवती माताओं को व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया जिससे उनका विश्वास और जागरूकता दोनों बढ़े। साथ ही महिला समूहों एवं समितियों की बैठक आयोजित कर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। परिवार के पुरुष सदस्यों को भी मातृ स्वास्थ्य में सहयोग एवं जिम्मेदारी के महत्व पर जागरूक किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि संतुलित आहार नियमित जांच, प्रसव पूर्व देखभाल और सुरक्षित प्रसव ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। हर गर्भवती महिला तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना जिला स्वास्थ्य विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यह आयोजन महिलाओं एवं किशोरियों में पोषण, एनीमिया निवारण और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरुकता बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। अभियान का मुख्य संदेश यही है कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार का आधार है। मातृ स्वास्थ्य सुरक्षित होगा तो परिवार, समाज और राष्ट्र सुरक्षित होगा।








