वीआईपी कल्चर पर केंद्र सरकार ने कसी नकेल- एक अफसर. एक कार की पॉलिसी लागू. वाहनों का दुरुपयोग रोकने सरकार का बड़ा कदम

वीआईपी कल्चर पर केंद्र सरकार ने कसी नकेल- एक अफसर. एक कार की पॉलिसी लागू. वाहनों का दुरुपयोग रोकने सरकार का बड़ा कदम kshititech

वीआईपी कल्चर पर केंद्र सरकार ने कसी नकेल- एक अफसर. एक कार की पॉलिसी लागू. वाहनों का दुरुपयोग रोकने सरकार का बड़ा कदम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -केंद्र सरकार ने सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने और अनावश्यक खर्च कम करने के लिए नई नीति लागू कर दी है। अब नौकरशाही में ‘एक अधिकारी, एक सरकारी गाड़ी’ का नियम लागू होगा।वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने इस संबंध में नया कार्यालय ज्ञापन जारी किया है। इसके अनुसार, किसी भी अधिकारी को यदि पहले से सरकारी गाड़ी आवंटित है तो अतिरिक्त जिम्मेदारी या अतिरिक्त पदभार मिलने पर भी दूसरी सरकारी गाड़ी नहीं दी जाएगी।एक अधिकारी को केवल एक ही आधिकारिक वाहन की सुविधा मिलेगी। अतिरिक्त चार्ज संभालने पर भी अतिरिक्त गाड़ी नहीं दी जाएगी। यह व्यवस्था सरकारी खर्च में कटौती और संसाधनों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से की गई है।सरकार का मानना है कि इससे सरकारी वाहनों का दुरुपयोग रुकेगा और वित्तीय अनुशासन मजबूत होगा। सभी मंत्रालयों और विभागों को इस नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading